News :
राष्ट्रपति पुलिस कलर उत्तराखंड पुलिस में वर्तमान में कार्यरत, सेवानिवृत्त अधिकारियो,कर्मियों का सम्मान:डीजीपी पंतनगर विश्विद्यालय के कुलपति चयन में यूजीसी के नियमो के उल्लंघन का हवाला देते हुए नियुक्ति रद्द की उठी मांग राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, केंद्र मंत्री अमित शाह ने रहे शामिल नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा कांग्रेस नेता संदीप के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने लगाए शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा तुंगनाथ धाम के कपाट भारतीय हॉकी टीम ने छटवीं बार जीती एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं

1 किलो से ज्यादा चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

  • Share
1 किलो से ज्यादा चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

11/11/2025


नैनीताल: मुख्यमंत्री उत्तराखंड के "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025"* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों/एसओजी को कड़े निर्देश दिये गये हैं।

निर्देश के क्रम में  मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम तथा प्रभारी एसओजी राजेश जोशी के नेतृत्व में एस०ओ०जी० तथा काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दौराने चैकिंग कालटैक्स नहर कवरिंग रोड नियर राजू सर्विस सैन्टर के पास काठगोदाम से *अभियुक्तगण क्रमशः सोनू साहू पुत्र रमेश चन्द्र साहू निवासी साहू धर्मशाला इन्द्रानगर बनभूलपुरा के कब्जे से 607 ग्राम चरस व कैलाश चन्द्र पुत्र राजू राम निवासी पिनरा छोटा कैलाश भीमताल नैनीताल के कब्जे से 526 ग्राम चरस कुल 1133 ग्राम चरस बरामद हुई।

उपरोक्त दोनों को नियमानुसार कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया तथा *थाना काठगोदाम में मु0अ0सं0 145/25 धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

एसएसपी नैनीताल द्वारा टीम को ₹1500 नगद धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
Comments
comment
date
latest news
10 वर्षीय मासूम को सकुशल खोज परिजनों से मिलवाया

10 वर्षीय मासूम को सकुशल खोज परिजनों से मिलवाया