

किच्छा-: प्रदेश के युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वाले नशा तस्करों के खिलाफ एसटीएफ की एएनटीएफ टीम सक्रियता से ताबड़तोड़ कार्यवाही करने के मूड में है, जिसके तहत कुमाऊं एसटीएफ की एएनटीएफ टीम द्वारा किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए 2 तस्करों को साढ़े 7 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ कुमाऊं की एएनटीएफ टीम द्वारा कुमाऊं क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों व बाहरी क्षेत्रो से नशे का माल लाने वालो के खिलाफ इनपुट जुटाया जा रहा है। जिस क्रम में एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट को मिले एक इनपुट पर कार्यवाही करते हुए किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त आपरेशन में थाना किच्छा क्षेत्र में 2 अभियुक्तों
1-खलीक अहमद, पुत्र मोहम्मद हनीफ, निवासी आरिफपुर नवादा, थाना सिविल लाइन, बदायूँ, उत्तर प्रदेश व 2-जीतेन्द्र, पुत्र रमेश सिंह, निवासी शांति बिहार, हंस पब्लिक स्कूल के पास, थाना सुभाष नगर, बरेली, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से टीम ने 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद की। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 35 लाख रुपये बताई गयी है।
प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी हुई है कि अभियुक्त उक्त अफीम झारखंड से खरीदकर लाए थे तथा इसे उत्तराखण्ड में ऊँचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।एसटीएफ द्वारा अभियुक्तो से अफीम के मूल विक्रेता व अफीम कहाँ कहाँ बेची जानी है व उसके खरीदार कौन है, के सम्बंध में और जानकारी जुटाई जा रही है।

