News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

4 किलो चरस तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार

  • Share
4 किलो चरस तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

08/30/2025


देहरादून-: नशे के खिलाफ दून पुलिस द्वारा सक्रियता से कार्य किया जा रहा है, जिस क्रम में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रायपुर पुलिस द्वारा 2 नशा तस्करो को 4 किलो 215 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। तस्करो के पास से बरामद चरस की कीमत 9 लाख रूपये है।


थाना रायपुर अंतर्गत नशा कारोबारियों की बढ़ती सक्रियता पर लगाम लगाने व कार्यवाही करने के क्रम में थानाध्यक्ष रायपुर को गोपनीय माध्यमो से पहाड़ी जनपदों से मादक पदार्थो की बड़ी खेप के देहरादून लाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। जिसपर थाना रायपुर अंतर्गत अलग अलग पुलिस टीमो का गठन किया गया।

अलग अलग टीम द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की गई।


अभियान के दौरान आज शनिवार को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान आईटी पार्क क्षेत्र में 01 संदिग्ध स्विफ्ट कार संख्या: यू0के0-07-बीएम-6155 को रोककर चैक किया तो वाहन सवार 02 अभियुक्तों शैलेश कुमार यादव पुत्र सूर्यभान यादव निवासी जैन प्लॉट अधोईवाला थाना रायपुर जनपद देहरादून 

व  दीपक बहादुर एड़ी पुत्र लच्छी बहादुर ऐड़ी निवासी ग्राम सोते थाना चौनपुर जिला बझांग अंचल सेति नेपाल हाल निवासी जैन प्लॉट थाना रायपुर जनपद देहरादून से 04 किलो 215 ग्राम अवैध चरस तथा नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद की। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो के विरुद्ध थाना रायपुर में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तो के पास से बरामद की गई चरस की कीमत 9 लाख रुपये है। 


पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों से पकड़ी गई चरस को वह रूद्रप्रयाग के एक स्थानीय नशेडी से सस्ते दामों में खरीदकर लाये थे, जिसे वो देहरादून में नशा करने वाले स्थानीय व्यक्तियों को महंगे दामों में बेचकर भारी मुनाफा कमाने की फिराक में थे। गिरफ्तार अभियुक्त शैलेष कुमार यादव पूर्व में भी 02 बार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है। अभियुक्तों द्वारा तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी को पुलिस भी द्वारा सीज किया गया। 



Comments
comment
date
latest news
पुलिस कप्तान अजय सिंह ने ग्राफ़िक एरा के छात्रों को समझाए यूसीसी के प्रावधान, समाज मे बदलाव के चलते यूसीसी को महत्वपूर्ण

पुलिस कप्तान अजय सिंह ने ग्राफ़िक एरा के छात्रों को समझाए यूसीसी के प्रावधान, समाज मे बदलाव के चलते यूसीसी को महत्वपूर्ण