News :
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 146 जन शिकायतें, समयबद्व निस्तारण के सख्त निर्देश ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस ने शातिर नकबजन महिलाओं को किया गिरफ्तार बंद घरो में सेंधमारी करने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 चोर गिरफ्तार राजधानी में 7 कोतवालों के ट्रांसफर 4 नाबालिक बच्चो को बेरहमी से पीटने वाले 2 भाई गिरफ्तार एसटीएफ़, दून पुलिस ने पकड़ी 80 पेटी शराब,1 तस्कर गिरफ्तार मुस्तैद पुलिस बल के बीच सकुशल सम्पन्न हुई नीट पुनर्परीक्षा,कप्तान ने किया निरीक्षण 7.59 ग्राम स्मैक संग 1 गिरफ्तार योग..... सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित नीट परीक्षा संचालन हेतु राज्य स्तरीय एनटीए परीक्षा कंट्रोल रूम से रखी जा रही सतत निगरानी

4 मोटरसाइकिल समेत 2 सगे भाई गिरफ्तार

  • Share
4 मोटरसाइकिल समेत 2 सगे भाई गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

12/08/2024


रामनगर-: कोतवाली रामनगर में हुई 4 मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एसओजी व रामनगर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 2 शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है।दोनो अभियुक्त सगे भाई है जो अपने साले के साथ मिलकर दोपहिया चुराते थे।

  कोतवाली रामनगर में बीती 3 दिसंबर को दो व 4 दिसंबर को 2 मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले में एसओजी व रामनगर पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास के लगभग 200-250 सीसीटीवी कैमरे चेक किये व अभियुक्तों के सम्भावित ठिकानों के आसपास चेकिंग अभियान चलाते हुए कल शनिवार को 2 अभियुक्तो 1-सुरेन्द्र सिंह(21) पुत्र गुरमान सिंह निवासी ग्राम बावनपुरी सकैनिया उ.सि.नगर ,2- मग्गर सिंह(20) पुत्र गुरनाम सिंह नि. ग्राम बावनपुरी सकैनिया, जिला उ.सि.नगर को चोरी की 2 मोटरसाईकिलो के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्तो की निशानदेही पर पुलिस ने गुलरघट्टी और केलाखेड़ा क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार दोनो अभियुक्त सगे भाई है।

अभियुक्तो ने अपने तीसरे साथी राजू के बारे में भी जानकारी दी है,जो रिश्ते में उनका साला है। अभियुक्त अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर  उधमसिंह नगर, रामनगर, बिजनौर, बरेली सहित कई अन्य क्षेत्रों में मोटरसाइकिलें चुराते थे और सस्ते दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे।

पुलिस कप्तान नैनीताल प्रहलाद नारायण ने पुलिस टीम को 2500 रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है।
Comments
comment
date
latest news
गोवा से फरार ‘सेक्सटॉर्शन’ गैंग का सरगना देहरादून से गिरफ्तार*

गोवा से फरार ‘सेक्सटॉर्शन’ गैंग का सरगना देहरादून से गिरफ्तार*