News :
8 अगस्त को 13 महिलाओं को मिलेगा तिल्लू रौतेली सम्मान 24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार

2 पेटी अंग्रेजी शराब संग 2 व्यक्ति गिरफ्तार

  • Share
2 पेटी अंग्रेजी शराब संग 2 व्यक्ति गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/06/2025


पौड़ी-: नशे के खिलाफ कोटद्वार पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही में वर्तमान में जनपद में चल रही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चेकिंग और तेज हो गयी है। जिस क्रम में कोटद्वार पुलिस द्वारा कल शनिवार को 2 व्यक्तियों को 2 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।


प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस द्वारा कल शनिवार को सिंबल चौड़ पैदल मार्ग दुग्गड़ा से दो व्यक्तियों को अलग - अलग स्थान से कुल 2 पेटी व 4 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा है। अभियुक्तो की पहचान कैलाश पुत्र वीर सिंह निवासी- बी ई एल रोड कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल व 

प्रदीप कुमार पुत्र दामोदर प्रसाद, निवासी- कोटरी डांग स्नेह कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। कैलाश के पास से पुलिस ने 27 अद्धे सोलमेट अंग्रेजी शराब व प्रदीप कुमार को 58 पव्वे 8 पीएम गोल्ड के साथ आम पड़ाव के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध पुलिस ने कोतवाली कोटद्वार में  क्रमशः मु0अ0स0-174/25, धारा-60 आबकारी अधिनियम व मु0अ0स0-175/25, धारा-60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


Comments
comment
date
latest news
पुलिस का वाहन चुराने वाले नशेड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस का वाहन चुराने वाले नशेड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार