News :
उपराष्ट्रपति के देहरादून आगमन को लेकर दून पुलिस ने शहरभर में लगाया कड़ा पहरा पासपोर्ट बनवाने के इंतजार में बैठे व्यक्ति पर दीवार, पुलिस व स्थानियो ने सुरक्षित निकाला बाहर वीवीआइपी भ्रमण को लेकर एडीजी ने पुलिस बल को किया ब्रीफ भारी बारिश के बीच भी दून पुलिस मुस्तैद आईएमए के पास रोड पर गिरा पेड़, 02 गाड़िया आई चपेट में, जान का नुकसान नहीं सत्यापन अभियान में ढिलाई करने वाले थाना प्रभारियों को कप्तान की फटकार,अपराध नियंत्रण को बेहतरीन पुलिसिंग के आदेश नशा तस्करों पर दून पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट के बाद पुलिस का एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार* इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी घर से बिन बताए निकले 13 वर्षीय बालक को हनुमानगढ़ से सकुशल किया बरामद

नशीली कैप्सूल्स तस्करी करते महिला समेत 2 गिरफ्तार

  • Share
नशीली कैप्सूल्स तस्करी करते महिला समेत 2 गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/30/2024


डोईवाला:- वर्ष 2025 तक प्रदेश को ड्रग फ्री बनाने के अभियान को साकार करने के लिए दून पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में नशा बेचने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में डोईवाला पुलिस द्वारा कल शनिवार को एक महिला व पुरुष को नशे के कैप्सूल तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।

कल शनिवार को डोईवाला पुलिस द्वारा क्षेत्रान्तर्गत राजीव नगर गैस गौदाम के पास आकस्मिक वाहन चैकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल संख्या यूके07 डीएन 8385 में सवार 2 अभियुक्तो 1-  जीनत खान उर्फ नाजनी(21) पुत्री सलीम निवासी राजीवनगर (पेले वाली गली) राजीवनगर थाना डोईवाला जनपद देहरादून व सलीम अहमद(26) पुत्र नवाबुद्दीन निवासी तेलीवाला, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून को अवैध नशीले कैप्सूल व गोलियो के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा चेकिंग में जीनत खान को ट्रमाडोल की 182 कैप्सूल, अल्पराज़ोलम टेबलेट्स आई0पी0 0.50 एमजी की 250 गोलियां,अल्ट्राजेस्ट टेबलेट्स की 55 गोलियां बरामद की। वहीं सलीम अहमद से ट्रमाडोल एचसीएल एंड डाईक्लोमाइन एचसीएल की 40 कैप्सूल बरामद की।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 8/22/60/29 में मुकदमा दर्ज किया है।
Comments
comment
date
latest news
मौसम के अनुकूल होने पर केदारनाथ धाम यात्रा सुचारू रूप से हुई शुरू

मौसम के अनुकूल होने पर केदारनाथ धाम यात्रा सुचारू रूप से हुई शुरू