News :
अंकिता भंडारी मामले में गर्मागर्मी का माहौल, गांधी पार्क में धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता 17 वर्षो से फरार कुख्यात ईनामी डकैत पश्चिम बंगाल से गिरफ़्तार जनता की समस्याओं पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश उत्तराखंड में 36 नए नायब तहसीलदारों को मिली जिम्मेदारी 204 दिनों की कठिन ड्यूटी, लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा केदारनाथ यात्रा के बाद पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान 4.100 किलो चरस बरेली ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार 2 नशा तस्कर 8 किलो से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार हरिद्वार में मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से नशीली दवाओं का कारोबार करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार गुरुद्वारे में मत्था टेक सीएम धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना झनकइया मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, सीएम ने की बड़ी घोषणा

2 नशा तस्कर 8 किलो से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार

  • Share
2 नशा तस्कर 8 किलो से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

11/24/2026



देहरादून-: नशे के खिलाफ दून पुलिस द्वारा जारी ताबड़तोड़ कार्यवाही में आज दून पुलिस 2 नशा तस्करों को 8 किलो 688 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

आज मंगलवार को जनपद के नगर व देहात क्षेत्रों में पुलिस द्वारा तड़के प्रातः से ही नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में जेल गए / प्रकाश में आए अभियुक्तों के घरों में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई, साथ ही सभी थाना क्षेत्रो में नशा तस्करों के धरपकड़ हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में जेल गए / प्रकाश में आए 176 अभियुक्तों से पूछताछ करते हुए उनके द्वारा वर्तमान में किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेकर सत्यापन की कार्यवाही की गयी। इस दौरान पुलिस टीमो द्वारा सभी अभियुक्तों के मोबाइल, बैंक खातों तथा अन्य गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं वे दोबारा तो मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तो नहीं हैं। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा अभियुक्तों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि वे दोबारा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त पाए गए, तो उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। 

चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रायवाला क्षेत्र में एच0पी0 पेट्रोल पंप के पास से चैकिंग के दौरान हरिद्वार की ओर से आती हुई एक स्कूटी संख्या यूके14 पी-0392 पर सवार  02 अभियुक्तो 1- प्रवीण(40) पुत्र प्यारे लाल निवासी वार्ड न0- 14 बनखण्डी ऋषिकेश, जिला देहरादून व 2-अजय कुमार(27) पुत्र जोगेन्द्र प्रसाद को 08 किलो 688 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली रायवाला पर मु0अ0सं0- 202/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।





Comments
comment
date
latest news
दून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 7.50 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

दून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 7.50 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार