News :
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

2 शातिर चोर माल समेत गिरफ्तार

  • Share
2 शातिर चोर माल समेत गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/08/2025


हल्द्वानी-: हल्द्वानी में एक बंद घर से आभूषण व कैमरा, अडॉप्टर आदि चोरी करने वाले 2 अभियुक्तो को एसओजी व मुखानी पुलिस ने चोरी हुए माल संग गिरफ्तार किया है।अभियुक्त शातिर व मंझे हुए चोर है जिनके खिलाफ लगभग 2 दर्जन मुकदमे दर्ज है।


बीती 25 अप्रैल को कमला भण्डारी पत्नी चंचल सिंह  भण्डारी निवासी- रिवर वैली गेट नं. 2 कमलुवागांजा थाना मुखानी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 17/18 अप्रैल के बीच उनके घर मे अज्ञात चोरों द्वारा आभूषण व अडॉप्टर, कैमरा आदि चोरी की गयी।

महिला की शिकायत पर थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता एवं एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगालते हुए 2 संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्तो की धरपकड़ को कई जगह दबिश दी गयी व उनके सुराग को मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय किया गया।

अभियुक्तो को पकड़ने के क्रम में आज पुलिस टीम द्वारा एस मोड से आर.टी.ओ. की तरफ मधुवन कलोनी में खाली प्लॉट के सामने वाहन में सवार दो व्यक्तियों को रोका व उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से महिला के घर से चोरी किये गए आभूषण व कैमरा व अडॉप्टर आदि बरामद किया। उनके द्वारा हल्द्वानी में चोरी करना कबूल किया है।

अभियुक्तो की पहचान महेन्द्र पाल(54) पुत्र लखपत नि. शोप नं. 77 गुरुनानक मार्केट ख्याला 830 तिलक नगर नई दिल्ली मूल निवासी ग्राम अकरोली थाना बनियाढेर तहसील चन्दोसी जिला सम्भल उ.प्र. व  रामभरोसे(36) पुत्र सूखे कश्यप नि. ग्राम अकरोली थाना बनियाढेर तहसील चन्दोसी जिला सम्भल उ.प्र. के रूप में हुई है।

अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है। जिसमें महेन्द्र पाल के विरुद्ध 22 व रामभरोसे के विरुद्ध 34 मुकदमें दिल्ली व अन्य जगहों पर पंजीकृत है।
Comments
comment
date
latest news
गंगा की तेज धारा में फंसे व्यक्ति को पुलिस ने सकुशल किया रेस्क्यू

गंगा की तेज धारा में फंसे व्यक्ति को पुलिस ने सकुशल किया रेस्क्यू