News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

जमीनी धोखाधड़ी करने वाले महिला समेत 2 गिरफ्तार

  • Share
जमीनी धोखाधड़ी करने वाले महिला समेत 2 गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/20/2024


कोटद्वार-: कोटद्वार निवासी एक महिला के फर्जी हस्ताक्षर कर उसकी जमीन धोखे से बेचने के मामले में कोटद्वार पुलिस द्वारा कल गुरुवार को दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया है।

 बीती 24 अप्रैल को लीला देवी द्वारा कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज करवाई थी कि मकबूल व दुर्गा देवी द्वारा वादिनी के फर्जी हस्ताक्षर कर उनकी जमीन धोखे से बेच दी थी। पुलिस द्वारा कोतवाली कोटद्वार में अभियुक्तो के खिलाफ धारा-420/467/471 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया था।

मामला जमीनी फर्जीवाड़ा से जुड़ा होने के चलते पुलिस कप्तान द्वारा पुलिस टीम को अभियुक्तो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए। जिस के बाद प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अभियुक्तो के खिलाफ सभी साक्ष्य एकत्रित कर अभियुक्तो की धरपकड़ को सर्विलांस, मुखबीर आदि की मदद से अभियुक्त  मकूबल अहमद उर्फ भुट्टो पुत्र मौ0 याकूब, निवासी- ताड़केश्वर, गंगादत्त जोशी मार्ग, थाना-कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल और अभियुक्ता दुर्गा देवी पत्नी स्व0 सोमवीर, निवासी-गिवईस्त्रोत अपर कालाबड़, थाना-कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल को कल गुरुवार को कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो को न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया गया है।
Comments
comment
date
latest news
एसटीएफ ने पकड़ा हथियारों का जखीरा, 1 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

एसटीएफ ने पकड़ा हथियारों का जखीरा, 1 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार