News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

18 ग्राम स्मैक तस्करी करते 2 गिरफ्तार

  • Share
18 ग्राम स्मैक तस्करी करते 2 गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/04/2025


कोटद्वार-: पहाड़ी जनपद पौड़ी में युवाओं को नशे का आदी बनाने के खिलाफ पौड़ी पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है।जिस क्रम में कोटद्वार पुलिस द्वारा 18.32 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्करो को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की करीब 6 लाख रुपये है।

कल शनिवार को प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार व प्रभारी सीआईयू उपनिरीक्षक जयपाल चौहान के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस टीम व सीआईयू टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्र में संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया । इसी चेकिंग के दौरान कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत बीईएल रोड मण्डी तिराहा के पास पुलिस टीम द्वारा एक मोटर साइकल संख्या यूके15 बी 2330 सवार दो युवकों को रोका और उनकी चेकिंग की गई। चेकिंग में पुलिस द्वारा युवको के पास से 18.32 ग्राम स्मैक बरामद किया।पकड़ी गई स्मैक की कीमत 6 लाख रुपये है।

दोनो अभियुक्तो की पहचान रिजवान(25) पुत्र मो0हजूरा, निवासी- झूलापुल स्टेडियम कालोनी कोटद्वार व हिमांशु (23) पुत्र अर्जुन कुमार, निवासी- लकडी पडाव, कोटद्वार के रूप मेही है। पुलिस ने दोनो नशा तस्करो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा- 95 बीएनएस  व 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।पूछताछ करने पर युवकों द्वारा बताया गया कि वह उत्तर प्रदेश के बरेली,गंगापुर चौक से कम दामों में यह स्मैक कोटद्वार मंगवाते है और फिर यहां पर हमारे द्वारा इसे कालेज के बच्चों,ड्राइवरों को बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते है।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्तो को आज न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Comments
comment
date
latest news
खुलासा: मोबाइल न देने व मारपीट करने से गुस्साए युवक ने की दोस्त के पिता की हत्या,गिरफ्तार

खुलासा: मोबाइल न देने व मारपीट करने से गुस्साए युवक ने की दोस्त के पिता की हत्या,गिरफ्तार