
हरिद्वार-: हथियारों की दबे खाने खरीद फरोख्त कर प्रदेश में अपराध को बढ़ावा देने के खिलाफ एसटीएफ़ द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए हरिद्वार पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही में 2 अभियुक्तो को 315 बोर के 2 तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त रुड़की में बरामद तमंचे बेचने की फिराक में थे
प्रदेश में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त के खिलाफ एसटीएफ़ द्वारा अपने स्तर से लगातार सूचनाएं एकत्रित की जा रही है। जिस क्रम में एसटीएफ़ को रुड़की क्षेत्र में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त का एक इनपुट मिला। जिसपर एसटीएफ़ द्वारा रुड़की अंतर्गत थाना सिविल लाइन के साथ मिलकर कार्यवाही करते हुए एक आल्टो कार सवार 02 व्यक्तियों को 315 बोर के 2 तमंचे के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तो की पहचान 1. कार्तिक(21) पुत्र अमित कुमार निवासी कृष्णा नगर, गली नंबर 9, गंगनहर, जनपद हरिद्वार व 2. हर्ष(22) पुत्र जगपाल सिंह निवासी आजाद नगर, पनियाला रोड, थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ में एसटीएफ को उनके अवैध अस्लाहों की बिक्री करने का कार्य किया जाने की जानकारी मिली।
बरामदगी के आधार पर सिविल लाइन थाने में दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी एसटीएफ़ अजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने पैसों के लालच में अवैध तमंचों को बेचने के उद्देश्य से रुड़की आने की बात स्वीकार की है। अभियुक्तों के अनुसार, तमंचों को खरीदने वाला व्यक्ति उन्हें मौके पर ही मिलने वाला था, जिसकी पहचान के संबंध में उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। पुलिस द्वारा उस व्यक्ति के विषय मे जानकारी जुटाई जा रही है।

