News :
13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद

गुलदार हमले के पीड़ित परिवार को मंत्री जोशी ने 6 लाख का मुआवजा चैक किया प्रदान

  • Share
गुलदार हमले के पीड़ित परिवार को मंत्री जोशी ने 6 लाख का मुआवजा चैक किया प्रदान

shikhrokiawaaz.com

02/27/2024


देहरादून:कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुलदार हमले के पीड़ित परिवार को आज 6 लाख रुपये मुआवजा राशि का चैक प्रदान किया है।
गौरतलब है कि देहरादून वन प्रभाग की मालसी रेंज के अन्तर्गत गल्जवाडी बीट के क्षेत्रान्तर्गत स्थित मराड़ी तोक में रविवार सांय साढ़े छ से सात बजे के मध्य शौच करने अपने घर से कुछ दूरी पर आये एक 10 वर्षीय बच्चे पर गुलदार ने हमला किया था, जिसमें बच्चे की मृत्यु हो गयी थी।
इस दौरान मंत्री जोशी ने कहा कि 04 लाख रुपए केंद्र सरकार तथा 02 लाख रुपए राज्य सरकार सरकार की तरफ से कुल 06 लाख रुपए की मुआवजा राशि पीड़ित परिवार वालों को दिया गया है। उन्होंने कहा संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।इसी के साथ उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उक्त गुलदार को मारने के आदेश भी दिए गए है।
इस अवसर पर बच्चे के पिता मीरहमजा, जोसफ, गुलाम रसूल, इब्राहिम, ग्राम प्रधान लीला शर्मा, ग्राम पंचायत सदस्य राजीव, आईएफएस डीएफओ देहरादून नितीश मणि त्रिपाठी, रेंज अधिकारी सतवेंदर पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

वीडियो देखे:- गणेश जोशी




Comments
comment
date
latest news
ऋषिकेश सात मोड़ पर आपस में टकराई 02  बस, 60 यात्रियों की जान बाल बाल बची

ऋषिकेश सात मोड़ पर आपस में टकराई 02 बस, 60 यात्रियों की जान बाल बाल बची