News :
मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा गृह मंत्री के सम्मुख भातखंडे संगीत महाविद्यालय के छात्र देंगे वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति उपनिरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित मजदूर नेताओं की जिला बदर कार्रवाई के खिलाफ 22 नवंबर को महापंचायत मिशन मुस्कान के जरिये टिहरी पुलिस ने 60 लोगो के चेहरों पर वापिस लायी मुस्कान,खोये मोबाइल किये सुपुर्द सोंग नदी के संरक्षण की नई पहल, छह महीने तक चलेगा जैव विविधता सर्वेक्षण हल्द्वानी में हाईकोर्ट निर्माण को लेकर सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने किया परेड ग्राउंड का निरीक्षण लंबगांव पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, नशे में यात्री बस चला रहा चालक गिरफ्तार

आईएसबीटी में पंजाब की 16 वर्षीय युवती से दुष्कर्म

  • Share
आईएसबीटी में पंजाब की 16 वर्षीय युवती से दुष्कर्म

shikhrokiawaaz.com

08/18/2024


देहरादून-: कोलकाता में 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर से भयावह तरीके से दुष्कर्म होने के बाद महिलाओं के लिए सुरक्षित माने वाले राजधानी देहरादून के आईएसबीटी में पंजाब निवासी एक 16 वर्षीय युवती के साथ एक बस में सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद युवती बदहवास हालत में आईएसबीटी के बाहर घूम रही थी जिसपर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की नज़र पड़ी थी,जिसके बाद वह उसे नारी निकेतन ले गए जहां दुष्कर्म का पता चला। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी द्वारा 4 दिन बाद पुलिस को सूचना दी गयी,जिसके बाद पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा कल शनिवार को आईएसबीटी जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना 13 अगस्त की तड़के सुबह की बताई जा रही है।

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य प्रीति थपलियाल ने बताया कि 13 अगस्त की शाम को आईएसबीटी के बाहर हेल्पलाइन की टीम को एक युवती बदहवास स्थिति में घूमती मिली,जिसे टीम अपने साथ आईएसबीटी में बने हेल्पलाइन कमरे में लायी तो वह रोने लगी और बोली उसके साथ गलत काम हुआ है। जिसके बाद टीम उसे बालिका निकेतन ले गयी जहां 16 वर्षीय पीड़िता ने काउन्सलिंग करने पर बताया कि वह पंजाब की रहने वाली है व उसके माता पिता नही है व वह अपनी बहन व जीजा के साथ पंजाब में रहती है। 11 अगस्त को उसकी बहन व जीजा ने उसे घर से निकाल दिया जिसके बाद वह बस में बैठकर दिल्ली गयी,जहां से वह बस में मुरादाबाद पहुँची और वहां से 12 अगस्त की शाम उसे देहरादून की बस दिखी तो वह उनमे बैठकर दून आ गयी। 13 अगस्त की तड़के सुबह करीब ढाई बजे बस आईएसबीटी पहुँची तो बस से सब उतर गए किन्तु वह बस में ही बैठी रही। इसके अलावा बस में दो और लोग भी बैठे रहे। उसने बताया कि कुछ देर बाद दो और व्यक्ति बस में चढ़े और उन सभी ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

युवती के द्वारा जानकारी देने के बाद वेलफेयर कमेटी द्वारा 4 दिन की काउन्सलिंग के बाद कल आईएसबीटी चौकी जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद मामले खुलने पर कल पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा आईएसबीटी का निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम द्वारा युवती के बयानों के अनुसार घटना में संलिप्त संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
Comments
comment
date
latest news
सगी पोती ने ही की थी दादी को मारने की प्लानिंग, ब्लेकमेलिंग के भंवर में फंसा बीबीए का छात्र निकला हत्यारा

सगी पोती ने ही की थी दादी को मारने की प्लानिंग, ब्लेकमेलिंग के भंवर में फंसा बीबीए का छात्र निकला हत्यारा