News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

किरायेदार का सत्यापन न करवाने पर 15 मकान मालिकों का चालान

  • Share
किरायेदार का सत्यापन न करवाने पर 15 मकान मालिकों का चालान

shikhrokiawaaz.com

03/11/2026


देहरादून-:   बाहरी राज्यो से देवभूमि में अपनी पहचान छिपाकर रहने वाले व किसी न किन्ही रूप से अपराध में लिप्त रहने वाले व्यक्तियों द्वारा अपराध कर राज्य में अपराध के ग्राफ में उछाल आने के चलते उत्तराखंड़ में बीते वर्षों में अपराध बढ़ा है। आम जनता के बीच छिपकर रह रहे ऐसे ही लोगो की पहचान करने के खिलाफ उत्तराखंड़ पुलिस द्वारा आपरेशन क्रैकडाउन चलाया जा रहा है। जिस क्रम में दून पुलिस द्वारा भी ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है।

आज बुधवार को पुलिस अधीक्षक, नगर के नेतृत्व में पटेलनगर पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत आईएसबीटी के निकट स्थित एम0डी0डी0ए0 फ्लैट्स परिसर में बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा एमडीडीए परिसर में कुल 180 व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 15 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उन से 01 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। 

पुलिस द्वारा एमडीडीए परिसर में संदिग्ध रूप से रह रहे 22 व्यक्तियों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान करते हुए 8750 रू0 का जुर्माना वसूला गया।


Comments
comment
date
latest news
ब्यूटी पार्लर से तैयार हो रही कस्टमर के बैग से 3 तोले का सोने का हार चुराने वाली महिला गिरफ्तार

ब्यूटी पार्लर से तैयार हो रही कस्टमर के बैग से 3 तोले का सोने का हार चुराने वाली महिला गिरफ्तार