ऋषिकेश-: नशे के खिलाफ दून पुलिस की कड़ी कार्यवाही में दून पुलिस को दोहरी बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां ऋषिकेश पुलिस ने 2 अलग-अलग कार्यवाही में कुल 15 पेटी अवैध देशी शराब संग 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली ऋषिकेश में गठित अलग-अलग पुलिस टीमो द्वारा आज क्षेत्र में अलग अलग पॉइंट्स पर चेकिंग की जा रही थी। जिस दौरान एक टीम को चैकिग के दौरान जंगलात बैरियर ऋषिकेश से 01 अभियुक्त अशोक रूहेला(38) पुत्र स्वo कृष्ण कुमार रूहेला निवासी -164 ओम विहार अजबपुर कलां थाना नेहरु कॉलोनी जनपद देहरादू को स्विफ्ट डिजायर कार यूके07 एबी 6375 में 14 पेटी (कुल 630 ट्रेटा पैक) अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी टीम द्वारा बस अड्डा ऋषिकेश के पास से 01 अन्य अभियुक्त राममिलन(50) पुत्र स्व0 पाहलू निवासी- लक्ष्मी भक्ति आश्रम छोटी सब्जी मण्डी ऋषिकेश दे0दून को 45 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
ऋषिकेश पुलिस ने अभियुक्त अशोक रुहेला के विरुद्ध मु0अ0सं0- 257/ 2026 धारा 60(1)क/72 आब0 अधि0 तथा अभियुक्त राममिलन के विरुद्ध मु0अ0सं0 256-/2026 धारा 60(1) आब0अधि0 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया है। अभियुक्त अशोक रूहेला द्वारा अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त की जा रही स्विफ़्ट डिज़ायर कार को सीज़ किया गया है।
