News :
13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद

8 अगस्त को 13 महिलाओं को मिलेगा तिल्लू रौतेली सम्मान

  • Share
8 अगस्त को 13 महिलाओं को मिलेगा तिल्लू रौतेली सम्मान

shikhrokiawaaz.com

08/07/2026


देहरादून:  वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर 8 अगस्त को उत्तराखंड सरकार प्रदेश के सभी 13 जिलों से चयनित 13 महिलाओं को तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित करेगी। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुरस्कार प्रदान करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न जिलों की 35 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह सम्मान उन महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने अपने कार्यों और संघर्ष से समाज में नई पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और महिला जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
*इन महिलाओ को उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाएगा तिल्लू रौतेली सम्मान* 
उत्तरकाशी की स्वतंत्री को कृषि व समाजसेवा
 चमोली की नंदा सती को संगीत प्रशिक्षण क्षेत्र में
 बागेश्वर की दया दानू को कृषि व स्वरोजगार
हरिद्वार की वैशाली शर्मा को समाज सेवा व बाल अधिकार
पिथौरागढ़ की कलावती देवी को डेरी एवम जैविक कृषि 
रुद्रप्रयाग की दुर्गा देवी को महिला स्वावलंबन
 देहरादून की नीतू रानी को दिव्यांगजन सशक्तिकरण
अल्मोड़ा की पुष्पा फरत्याल को संस्कृति व कला
नैनीताल की लतिका को ताईक्वांडो
पौड़ी की प्रियंका थपलियाल को महिला स्वरोजगार
 टिहरी की सरिता कोटियाल को समाजसेवा
  ऊधमसिंह नगर की पुष्पा देवी को पैरा एथलेटिक्स 
चंपावत की रितिका बगोली को पर्यावरण व वज्ञानिक शोध के लिए वर्ष 2026 का टिल्लू रौतेली पुरस्कार दिया जाएगा।
Comments
comment
date
latest news
रियल हीरो’ है

रियल हीरो’ है "डीएम सविन बंसल"