News :
13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद

13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार

  • Share
13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार

shikhrokiawaaz.com

09/22/2026


देहरादून-: हाल ही में निरीक्षक से सीओ पद पर उन्नति पाए 3 अधिकारियों व 10 सीधी भर्ती के पीसीएस अधिकारियों समेत 1  एएसपी(आईपीएस) अधिकारी को पुलिस मुख्यालय द्वारा कल सोमवार को उनकी नई तैनाती व नई जिम्मेदारियां सौपीं गयी है।  

पुलिस मुख्यालय द्वारा सोमवार शाम आदेश जारी करते हुए 1 सहायक पुलिस अधीक्षक(आईपीएस) 10 सीधी भर्ती के पुलिस उपाधीक्षक एवं 03 पदोन्नत पुलिस उपाधीक्षकों, कुल 14 अधिकारियों की विभिन्न जनपदों एवं इकाइयों में लंबे समय से रिक्त रहे पदों पर तैनात किया गया है।

 आईपीएस(2023) देव व्रत जोशी को सहायक पुलिसअधीक्षक (एएसपी) जनपद हरिद्वार बनाया गया है। निरीक्षक से सीओ बने राजेश शाह को  जनपद बागेश्वर, प्रदीप पन्त को 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार व नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय, देहरादून में नवीन तैनाती दी गयी है।

वहीं पीसीएस की सीधी भर्ती के उपरान्त प्रशिक्षण पूर्ण करने उपरान्त 10 नए सीओ को भी मुख्यालय द्वारा उनकी नवीन जिम्मेदारी सौपीं गयी है।  दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी गढ़वाल, अंकित थपलियाल को ऊधमसिंहनगर, लव शर्मा को नैनीताल, तनुजा बिष्ट को टिहरी गढ़वाल,आदित्य तिवारी को देहरादून, समीरण भट्ट को नैनीताल, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़, अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग व विनय सिंह को नैनीताल में पहली जिम्मेदारी मिलेगी।
Comments
comment
date
latest news
कबूतर बाजो पर कप्तान अजय सिंह ने कसी नकेल, डालनवाला थाने में 4 मुकदमे दर्ज

कबूतर बाजो पर कप्तान अजय सिंह ने कसी नकेल, डालनवाला थाने में 4 मुकदमे दर्ज