News :
पत्नी की गोली मारकर हत्या, कंट्रोल रूम को फोन कर पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

12 शराबी वाहन चालक गिरफ्तार, गाड़ी सीज,डीएल निरस्त

  • Share
12 शराबी वाहन चालक गिरफ्तार, गाड़ी सीज,डीएल निरस्त

shikhrokiawaaz.com

04/19/2025


पौड़ी-: नशे की गिरफ्त में रहने वाले वाहन चालकों के द्वारा हो रहे सड़क हादसों के बावजूद वाहन चालक यातायात नियमो को मानने को तैयार नही है, जिसके खिलाफ पौड़ी पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए नियम तोड़ने वालों को सबक सिखाया जा रहा है।

जिसके क्रम में कल शुक्रवार को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात में चेकिंग अभियान चलाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया व उन सभी के वाहनो को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। पुलिस द्वारा उक्त कार्यवाही में कोटद्वार में 7,सतपुली में 2,लक्ष्मणझूला में 1 , श्रीनगर में 1 व यातायात पुलिस द्वारा श्रीनगर में 1 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया है। गाड़ सीज करने सहित पुलिस द्वारा सभी चालको का डीएल भी निरस्त किया गया है। 

इसके साथ ही जनपद में चलाये गये चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 118 चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
एएनआई ने विकिपीडिया पर किया 2 करोड़ मानहानी का मुकदमा

एएनआई ने विकिपीडिया पर किया 2 करोड़ मानहानी का मुकदमा