

देहरादून:उत्तराखंड में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स की एंटी नारकोटिक्स टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।
जिस क्रम में एसटीएफ ने आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार एसटीएफ उत्तराखंड की एंटी नारकोटिक्स टीम ने तकनीकी निगरानी और मैनुअल इनपुट के आधार पर मिली सटीक सूचना पर उक्त कार्रवाई कर आशारोड़ी चेक पोस्ट के नजदीक संदिग्ध व्यक्ति युसुफ पुत्र तौसीफ (उम्र 22)निवासी ग्रीन व्यू, दून गली,मालसी,देहरादून की तलाशी ली तो उसके पास मौजूद काले रंग के बैग से 1108 ग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपी मूल रूप से पटना, बिहार का रहने वाला है,और उक्त चरस को वह हिमाचल प्रदेश के कसोल क्षेत्र से ला रहा था।
उक्त कार्यवाही में एसटीएफ/एएनटीएफ टीम से निरीक्षक भवानी शंकर पंत,उपनिरीक्षक दीपक मैठानी,
कांस्टेबल रवि पंत,प्रदीप कुमार,दीपक नेगी, व थाना
क्लेमेंटाउन पुलिस टीम से उपनिरीक्षक विवेक भंडारी,
कांस्टेबल रणवीर शाह शामिल रहे।
