News :
महिला संग गांजा तस्करी करता डांस टीचर गिरफ्तार,5 किलो गांजा बरामद समाधान दिवस में 102 शिकायतें, ठगी से लेकर जमीन विवाद तक पहुंचे मामले अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 4 पेटी देशी शराब संग 3 शराब तस्कर गिरफ्तार 4 पेटी देशी शराब संग 3 शराब तस्कर गिरफ्तार पत्नी से मारपीट व तीन तलाक देने वाला पति गिरफ्तार *शराब के नशे में धुत पत्नी से मारपीट व हो हल्ला मचाने वाला पति गिरफ्तार* पहाड़ी थीम पर सजा अलंकार ज्वेलर्स का नया शोरूम, भानियावाला में 14 सितंबर को भव्य उद्घाटन हरीश रावत के ओएसडी चंदन सिंह जीना पर ई डी की कार्रवाई पर भड़के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बडोवाला फायरिंग कांड का अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, पूर्व प्रेमिका ने दी थी सुपारी, साथी संग गिरफ्तार

समाधान दिवस में 102 शिकायतें, ठगी से लेकर जमीन विवाद तक पहुंचे मामले

  • Share
समाधान दिवस में 102 शिकायतें, ठगी से लेकर जमीन विवाद तक पहुंचे मामले

shikhrokiawaaz.com

09/14/2026

देहरादून: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान कुल 102 शिकायतें दर्ज हुईं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत की जांच कर निर्धारित समय के भीतर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में निवेश के नाम पर कथित धोखाधड़ी और नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लिए जाने के मामले प्रमुखता से सामने आए। ऋषिकेश की रेखा चतरथ, नीलम नेगी और ऋतु गर्ग ने दून स्मृद्धि लिमिटेड एवं सर्व माइक्रोफाइनेंस इंडिया एसोसिएशन से जुड़े निवेश मामले में धोखाधड़ी का आरोप लगाया। शिकायत के मुताबिक रेखा चतरथ से 18.95 लाख, नीलम नेगी से 14.75 लाख और ऋतु गर्ग से 4.25 लाख रुपये लिए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर जिलाधिकारी ने प्रशासन को जांच के निर्देश दिए।
नथुवाला निवासी अखिलेश उनियाल ने बताया कि उन्हें इंडिया ग्लोबल सर्विसेज की ओर से नौकरी का ऑफर लेटर दिया गया था। कंपनी के कहने पर उन्होंने 1.75 लाख रुपये जमा किए, लेकिन इसके बाद नौकरी नहीं मिली। शिकायत पर क्षेत्राधिकारी पुलिस को मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी तरह इंद्रेश नगर निवासी खेम चंद ने सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हजार रुपये लिए जाने का आरोप लगाया। इस प्रकरण की जांच सीओ पटेलनगर को सौंपी गई।
नवादा मिनी मसूरी जन कल्याण समिति ने क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति का मुद्दा उठाते हुए मोबाइल टावर लगाए जाने की मांग रखी। इस संबंध में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। चकराता ब्लॉक के कावाखेड़ा क्षेत्र की उरटेडा बस्ती में पेयजल लाइन खराब होने की शिकायत भी सामने आई। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जल निगम को लाइन की मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था जल्द सुचारू करने को कहा गया।
नेहरू कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय आशा कनौजिया ने अपनी संपत्ति पुत्र के नाम करने के बाद वृद्धावस्था में पुत्र और पुत्रवधू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मामले में अपर जिलाधिकारी ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम के तहत वाद दर्ज कर महिला को शीघ्र राहत दिलाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं एमडीडीए कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला जैनव ने आंखों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता मांगी। संबंधित एसडीएम को सहायता के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।
भूमि से जुड़े विवाद भी जनसुनवाई में पहुंचे। सहारनपुर निवासी प्रवेश उप्रेती ने आरोप लगाया कि धोखाधड़ी के जरिए उनकी जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी गई और भूमि को खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया गया। मामले में एसडीएम विकासनगर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। गीत बिष्ट ने पड़ोसी पर उनकी संपत्ति में अतिक्रमण करने, साझा सीढ़ी पर ताला लगाने, रास्ता बंद करने और धमकी देने का आरोप लगाया। इस शिकायत पर भी एसडीएम को जांच कर प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
लच्छीवाला निवासी माधवी गुरंग ने शिकायत की कि उनके जेठ ने एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ मिलीभगत कर उनके घर तक जाने वाला रास्ता बंद कर दिया है। मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए एसडीएम को निर्देशित किया गया।
बारिश से हुए नुकसान से जुड़ी शिकायतें भी समाधान दिवस में आईं। नवादा निवासी दिनेश्वरी देवी ने बताया कि 3 सितंबर को हुई भारी बारिश में उनकी गौशाला की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने मरम्मत के लिए आर्थिक मदद मांगी। इस पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके का निरीक्षण कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। चुक्खूवाला निवासी गुड्डी देवी और रायपुर निवासी कमलेश ने भी बारिश के कारण मकान को नुकसान पहुंचने की शिकायत दर्ज कराई। संबंधित एसडीएम को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने और जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।
अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान दिवस में मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण महज औपचारिकता तक सीमित न रहे। प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच करते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्रवाई की जाए। साथ ही शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।
जनसुनवाई के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल भारती, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र राणा, नगर कर अधिकारी विजय चौहान समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
7 निरीक्षक व 31 एसआई के तबादले

7 निरीक्षक व 31 एसआई के तबादले