News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

गौकशी में वांछित 10 हज़ार ईनामी गिरफ्तार

  • Share
गौकशी में वांछित 10 हज़ार ईनामी गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/09/2025


देहरादून-: थाना प्रेमनगर में 2 गौवंशियो के कटान के मामले में लंबे समय से पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में चल रहे 10 हज़ार के ईनामी फरार अभियुक्त को पुलिस ने हरिद्वार के भगवानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के खिलाफ हरिद्वार में पूर्व में भी गौवंश अधिनियम व संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है।

बीते वर्ष अगस्त में थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा यू0टी0आई0टी0 पुल के नीचे अज्ञात अभियुक्तों द्वारा 02 गायों को काटने के सम्बन्ध में धारा: 5/11(1) गोवंश अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में 3 अभियुक्तों 01: अब्दुल नियाज उर्फ रहमान 02: सोबान पुत्र मकसूद तथा 03: नावेद अहमद उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया था जिनसे पूछताछ में पुलिस को घटना में एक और अभियुक्त
युसूफ पुत्र यूनुस निवासी खेड़ी शिकोहपुर, थाना भगवानपुर, हरिद्वार के शामिल होने की जानकारी मिली, जो लगातार ही पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

लगातार फरार रहने के चलते पुलिस कप्तान द्वारा अभियुक्त पर 10 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था। वहीं पुलिस द्वारा ईनामी अभियुक्तो की धरपकड़ को चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज रविवार को अभियुक्त युसूफ को मुखबिरी सूचना पर भगवानपुर, हरिद्वार से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त कुख्यात अपराधी है जिसके खिलाफ जनपद हरिद्वार के भगवानपुर थाने में 2 गौकशी के मुकदमे सहित विद्युत अधिनियम व आईपीसी की कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है।
Comments
comment
date
latest news
उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलेगी सरकार, विदेशों में नौकरी दिलाने की भी तैयारी

उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलेगी सरकार, विदेशों में नौकरी दिलाने की भी तैयारी