News :
8.50 ग्राम स्मैक संग महिला तस्कर गिरफ्तार 24.60 ग्राम स्मैक संग 1 हिस्ट्रीशीटर समेत 3 गिरफ्तार *नवोदय विद्यालयों को उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र बनाने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए सुधार के निर्देश* 21.91 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया सीएम धामी ने बलिदानी पुलिसकर्मियों को किया नमन, उत्तराखंड पुलिस के लिए 8 कल्याणकारी योजनाओ की घोषणा उत्तराखंड के विकास, रोजगार और महिला सशक्तीकरण पर सीएम धामी ने रखी सरकार की बात 1108 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस के वीर जवानों का त्याग कभी भुलाया नहीं जा सकता:श्वेता चौबे दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले—सत्य और धर्म की हमेशा होती है जीत

21.91 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार

  • Share
21.91 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/21/2026


ऋषिकेश-: कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कल एक कामयाबी हासिल करते हुए सहारनपुर से स्मैक लाकर ऋषिकेश के लोगो को बेचने आये एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर से 21.91 ग्राम स्मैक बरामद की है।



कल मंगलवार को कोतवाली ऋषिकेश पुलिस टीम द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान ऋषिकेश बाईपास रोड पर योगनगरी रेलवे स्टेशन से आगे एआरटीओ कार्यालय के पास गंगानगर रेलवे अंडरपास की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। वह व्यक्ति पुलिस को देखते ही जंगल व रेलवे ट्रैक की ओर भागने लगा।


जिसपर पुलिस टीम द्वारा संदिग्धा के आधार पर युवक पीछा कर जंगल में करीब 30 मीटर अंदर जाकर उसे पकड़ा। अभियुक्त की पहचान खुर्रम(38) पुत्र इनाम निवासी शेखपुरा कदीम, थाना कोतवाली देहात, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाशी लेने पर उससे 21.91 ग्राम अवैध स्मैक, 01 मोबाइल फोन व 290 रुपये नकद बरामद किये।  अभियुक्त से बरामद स्मैक की कीमत लगभग 6 लाख रुपये है।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 550/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट  के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।


पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह सहारनपुर में फेरी लगाने का काम करता है। वह बरामद स्मैक को सहारनपुर से बेचने ऋषिकेश आया था, किन्तु उससे पहले पकड़ा गया।



अभियुक्त स्मैक कहाँ से लाया व कहाँ कहाँ बेच सकता था, उसके विषय मे पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।






Comments
comment
date
latest news
महिला को जबरन कार में बैठाने का प्रयास करने वाले फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

महिला को जबरन कार में बैठाने का प्रयास करने वाले फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस