News :
हल्द्वानी में हाईकोर्ट निर्माण को लेकर सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने किया परेड ग्राउंड का निरीक्षण लंबगांव पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, नशे में यात्री बस चला रहा चालक गिरफ्तार सत्ता में वापिस आने को कांग्रेस अपना रही अलग-अलग हथकंडे: खजान दास खटीमा में सीएम धामी ने 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन वसंत विहार में चोरी की तीन वारदातों का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार विधानसभा निर्वाचन-2027 देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग दीपावली पर्व के दृष्टिगत टनकपुर में अग्निसुरक्षा अभियान सुरक्षित बचपन ही सुरक्षित समाज और सशक्त भविष्य की आधारशिला : सीमा डुंगरकोटी ट्रामाडोल तस्करी में शामिल एक और अभियुक्त गिरफ़्तार

40 लाख कीमत की हेरोइन के साथ 1 नशा तस्कर गिरफ्तार

  • Share
40 लाख कीमत की हेरोइन के साथ 1 नशा तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/08/2025


रुद्रपुर-: नशे के खिलाफ जंग में एसटीएफ़ के हाथों एक और सफलता हाथ लगी है,जहां एसटीएफ कुमाऊं की एएनटीएफ द्वारा करीब 40 लाख रूपये कीमत के 135 ग्राम हेरोइन के साथेक तस्कर को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है।

एसएसपी एसटीएफ़ नवनीत सिंह ने बताया कि एसटीएफ कुमाऊं के एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल शनिवार देर शाम को एएनटीएफ द्वारा रुद्रपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए रोडवेज के सामने गांधी पार्क के गेट नंबर 2 के पास से एक हेरोइन तस्कर धर्मवीर गंगवार(55) पुत्र सोहन लाल निवासी निस्बी, पोस्ट ऑफिस भैंसोड़ी , थाना मिलक, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश को 135 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। तस्कर के पास से बरामद हेरोइन की कीमत करीब 40 लाख रुपये है।

उन्होंने बताया कि अभियुक्त द्वारा पूछताछ में उक्त हेरोइन बरेली के मीरगंज से लाना कबूल किया है, जिसे वह रुद्रपुर व आसपास के क्षेत्र में बेचता है। अभियुक्त से  पूछताछ में कोई और ड्रग तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर एएनटीएफ द्वारा जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।
Comments
comment
date
latest news
दोस्त पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को दून पुलिस 24 घंटे में किया गिरफ्तार

दोस्त पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को दून पुलिस 24 घंटे में किया गिरफ्तार