हल्द्वानी-: अवैध हथियारों के खिलाफ हल्द्वानी पुलिस द्वारा चलाये गए अभियान में हल्द्वानी अंतर्गत चोरगलिया पुलिस द्वारा 1 युवक को 315 बोर अवैध तमंचे व 1 जिंदा कारतूस संग गिरफ्तार किया है।
कल रविवार को थाना चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में की जा रही गश्ती के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर गलफार गेट को जाने वाले रास्ते के पास से 1 युवक प्रिंस सिंह(23) पुत्र स्व0 मनजीत सिंह, निवासी देवपुर सनवाल, थाना चोरगलिया, जिला नैनीताल को 315 बोर के एक देशी तमंचे व 1 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया ने एफआईआर संख्या- 35/2026 में धारा 3/25 आर्म्स अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।