News :
फायरिंग, रंगदारी मामले में फरार ईनामी महिला सोनीपत से गिरफ्तार नारियल पानी को लेकर हुए विवाद में ठेले मालिक ने ग्राहक को पीटा, गिरफ्तार *इग्नू ने शुरू किया एक वर्षीय विकास अध्ययन में एमए कार्यक्रम, प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर* राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जाम टकराते, हुड़दंग करते 3 हरियाणा के युवक गिरफ्तार 14 से 30 सितंबर तक जनपद में स्कूल से लेकर कार्यालयों, फैक्ट्रियों में चलेगा नशामुक्ति विशेष शपथ अभियान,डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रमुख केंद्र अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित आफिस को बिल्डिंग डिज़ाइन व निर्माण कार्य पर डीएम ने एमडीडीए अधिकारियों की ली बैठक अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए अभियुक्त देता था वाहन चोरी को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार नन्दा देवी जातयात्रा के हर पड़ाव पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यात्रा की सुरक्षा का जिम्मा संभाले है जवान मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जितेन्द्र कुमार आत्महत्या प्रकरण में 04 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
जितेन्द्र कुमार आत्महत्या प्रकरण में 04 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

08/25/2025



पौड़ी: बीते दिनों जनपद पौड़ी के ग्राम तलसारी निवासी युवक जितेन्द्र कुमार की आत्महत्या प्रकरण मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली पौड़ी में मु0अ0सं0- 44/2025,धारा- 108 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही कर लगातार गहन जांच कर आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। इस आत्महत्या प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा पहले ही मुख्य अभियुक्त हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विवेचक एवं पुलिस टीम के लगातार प्रयासों एवं बेहतर जांच के परिणामस्वरूप इस मामले में 04 अन्य अभियुक्तों शुभंम खण्डूरी (उम्र-29 वर्ष), निवासी-कोठारी मोहल्ला थाना डोईवाला,जनपद देहरादून, गौरव काम्बोज, निवासी-  बुलावाला, डोईवाला देहरादून, विकास शाह (उम्र- 41 वर्ष), निवासी- हरिद्वार रोड, भानियावाला तिराह देहरादून, अभिषेक गैरोला (उम्र- 25 वर्ष) निवासी- बड़कोट रानीपोखरी देहरादून के विरूद्ध भी पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर पुलिस टीम द्वारा चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा उक्त मामले में साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया एवं प्रभावी जांच जारी है तथा जो भी व्यक्ति प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से प्रकरण में सम्मिलित पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
Comments
comment
date
latest news
ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने 60 पेटी अवैध शराब की जब्त,दो युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने 60 पेटी अवैध शराब की जब्त,दो युवक गिरफ्तार