News :
राष्ट्रपति पुलिस कलर उत्तराखंड पुलिस में वर्तमान में कार्यरत, सेवानिवृत्त अधिकारियो,कर्मियों का सम्मान:डीजीपी पंतनगर विश्विद्यालय के कुलपति चयन में यूजीसी के नियमो के उल्लंघन का हवाला देते हुए नियुक्ति रद्द की उठी मांग राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, केंद्र मंत्री अमित शाह ने रहे शामिल नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा कांग्रेस नेता संदीप के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने लगाए शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा तुंगनाथ धाम के कपाट भारतीय हॉकी टीम ने छटवीं बार जीती एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं

अलग अलग क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी करते 03 नशा तस्कर गिरफ़्तार

  • Share
अलग अलग क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी करते 03 नशा तस्कर गिरफ़्तार

shikhrokiawaaz.com

04/24/2024

देहरादून:-   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थो की तस्करी व तस्करी में लिप्त अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए कड़े निर्देश निर्गत किये गये है। जिस क्रम में दून पुलिस द्वारा देहरादून के अलग अलग क्षेत्रों से 03 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया। 

आज कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान हरबर्टपुर के पास एक स्कार्पियों वाहन संख्या: (यूके-07-डीपी-3000) को रोककर चैक किया तो तलाशी के दौरान वाहन चालक शाह आलम पुत्र मौ0 उमर निवासी रक्षा बिहार अधोईवाला निकट दून वर्ड स्कूल रायपुर देहरादून के पास से नशे के 105 इन्जेक्शन, 720 कैप्सूल तथा 410 टेबलेट बरामद हुए, जिस पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली विकासनगर पर अभियुक्त के विरूद्ध धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्त एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट व अन्य संगीन धाराओं के कई अभियोग पंजीकृत हैं। 

दूसरी घटना में थाना सहसपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों 01: जीशान पुत्र रमजान निवासी: सहसपुर (उम्र 38 वर्ष) , 02: शगीर पुत्र असगर निवासी: सहसपुर (उम्र 33 वर्ष) को पुरानी सेल टैक्स चुंगी तिमली सहसपुर के पास से 450 ग्रा0 व 400 ग्रा0 अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
Comments
comment
date
latest news
28 नए सीओ को मिली तैनाती

28 नए सीओ को मिली तैनाती