News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

डोडीताल ट्रैक पर फंसे 02 ट्रैकर्स में से 01 की मृत्यु

  • Share
डोडीताल ट्रैक पर फंसे 02 ट्रैकर्स में से 01 की मृत्यु

shikhrokiawaaz.com

06/17/2024


उत्तरकाशी: कल रात्रि 09:30 बजे क़रीब डोडीताल ट्रैक पर मांझी नामक स्थान से 1 किमी पहले 2 स्थानीय ट्रैकर के फंसे होने की सूचना मनेरी पुलिस को प्राप्त हुई, सूचना देने वाले ने उनमें से ए ट्रैकर को हार्ट अटैक आने की भी जानकारी दी। ट्रैकरों के साथ हुए उक्त हादसे की सूचना पर कोतवाली मनेरी में तैनात पुलिस बल द्वारा एसडीआरएफ टीम व वन विभाग को घटना की सूचना दी व तुरंत जरूरी उपकरणों कर साथ मौके पर पहुँचे।

जिस जगह ट्रैकर्स फंसे हुए थे वह मुख्य सड़क से करीब 9 किमी पैदल दूरी पर स्थित था,जिसके चलते संयुक्त आपरेशन टीम आज सोमवार तड़के सुबहकरीब तीन-साढे तीन बजे  घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर ट्रैकर कांति नौटियाल निवासी- मातली को सकुशल रेस्क्यू किया व दूसरे ट्रैकर मृतक विरेन्द्र सिंह चौहान पुत्र स्व0 शेर सिंह चौहान निवासी श्री हरि रेजिडेन्सी, दून यूनिवर्सिटी रोड़ देहरादून (उम्र- 50 वर्ष) को मृत अवस्था मे पाया। मृतक ट्रैकर के शव को एसडीआरएफ द्वारा आज स्ट्रेचर के माध्यम से पैदल रास्ते से अगोड़ा तक लाकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया लाया गया। पुलिस द्वारा मृतक के पंचायतनामा की कार्यवाही की गई है।
Comments
comment
date
latest news
मनचलों पर लगाम लगाने को नैनीताल कप्तान ने लांच  किया आपरेशन रोमियो,सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वाले 206 लोगो को पकड़ा

मनचलों पर लगाम लगाने को नैनीताल कप्तान ने लांच किया आपरेशन रोमियो,सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वाले 206 लोगो को पकड़ा