News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

डोडीताल ट्रैक पर फंसे 02 ट्रैकर्स में से 01 की मृत्यु

  • Share
डोडीताल ट्रैक पर फंसे 02 ट्रैकर्स में से 01 की मृत्यु

shikhrokiawaaz.com

06/17/2024


उत्तरकाशी: कल रात्रि 09:30 बजे क़रीब डोडीताल ट्रैक पर मांझी नामक स्थान से 1 किमी पहले 2 स्थानीय ट्रैकर के फंसे होने की सूचना मनेरी पुलिस को प्राप्त हुई, सूचना देने वाले ने उनमें से ए ट्रैकर को हार्ट अटैक आने की भी जानकारी दी। ट्रैकरों के साथ हुए उक्त हादसे की सूचना पर कोतवाली मनेरी में तैनात पुलिस बल द्वारा एसडीआरएफ टीम व वन विभाग को घटना की सूचना दी व तुरंत जरूरी उपकरणों कर साथ मौके पर पहुँचे।

जिस जगह ट्रैकर्स फंसे हुए थे वह मुख्य सड़क से करीब 9 किमी पैदल दूरी पर स्थित था,जिसके चलते संयुक्त आपरेशन टीम आज सोमवार तड़के सुबहकरीब तीन-साढे तीन बजे  घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर ट्रैकर कांति नौटियाल निवासी- मातली को सकुशल रेस्क्यू किया व दूसरे ट्रैकर मृतक विरेन्द्र सिंह चौहान पुत्र स्व0 शेर सिंह चौहान निवासी श्री हरि रेजिडेन्सी, दून यूनिवर्सिटी रोड़ देहरादून (उम्र- 50 वर्ष) को मृत अवस्था मे पाया। मृतक ट्रैकर के शव को एसडीआरएफ द्वारा आज स्ट्रेचर के माध्यम से पैदल रास्ते से अगोड़ा तक लाकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया लाया गया। पुलिस द्वारा मृतक के पंचायतनामा की कार्यवाही की गई है।
Comments
comment
date
latest news
सत्यापन अभियान में ढिलाई करने वाले थाना प्रभारियों को कप्तान की फटकार,अपराध नियंत्रण को बेहतरीन पुलिसिंग के आदेश

सत्यापन अभियान में ढिलाई करने वाले थाना प्रभारियों को कप्तान की फटकार,अपराध नियंत्रण को बेहतरीन पुलिसिंग के आदेश