News :
महाराष्ट्र में एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को महाराष्ट्र पुलिस व एसटीएफ़ ने किया गिरफ्तार मानव तस्करी के खिलाफ बनेगी सख्त रणनीति, पंतनगर में कल राज्य स्तरीय सम्मेलन पुलिस व मेडिकल टीम ने प्रेमनगर के निजी शिक्षण संस्थान में किया औचिक निरीक्षण, 115 छात्रो को किया मेडिकल आगामी त्योहारों में सुरक्षा के दृष्टिगत जवेर्ल्स को एसपी सिटी ने दिया सायरन लिहाज व पैनिक बटन लगाने के निर्देश उत्तराखंड में स्थापित हुई 29 हज़ार से अधिक एमएसएमई यूनिट,1 लाख 27 हज़ार युवाओं को मिला रोजगार:धामी युवक का अपहरण कर मारपीट करने के आरोप में यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत चार गिरफ्तार* देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में 05 -11 अक्टूबर तक लगा है सरस फ़ूड फेस्टिवल एसआईआर में अनियमितताओं व सीईसी हटाओ की मांग पर गरजी कांग्रेस, किया पुतला दहन देहरादून में एक साथ कई आंदोलनों से गरमाया माहौल, सड़कों पर उतरे ग्राम प्रधान, कर्मचारी और कांग्रेस ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

  • Share
ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/08/2026


देहरादून:ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट के जरिए कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने मामले की जांच के बाद राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शिकायतकर्ता से ठगी गई रकम में से करीब 14 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में पहुंचे थे।
मामला हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति से जुड़ा है, जिसने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, पीड़ित ने यू ट्यूब पर विनअड्डा नाम की ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट का विज्ञापन देखा था। इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप के माध्यम से उससे संपर्क किया गया और कम धनराशि निवेश कर ज्यादा लाभ कमाने का भरोसा दिलाया गया। इसी झांसे में लेकर वर्ष 2025 के दौरान पीड़ित व्यक्ति से कुल 1 करोड़ 77 लाख 53 हजार 960 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई।

शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। एसटीएफ ने ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और उनमें हुए लेन-देन की कड़ियों को खंगालना शुरू किया। इसी दौरान एक बैंक खाते में संदिग्ध गतिविधियों का पता चला।
जांच में सामने आया कि पीड़ित से ठगी गई रकम में से लगभग 14 लाख रुपये इसी खाते में ट्रांसफर हुए थे। पुलिस के अनुसार, इस खाते में महज चार महीने के भीतर करीब 95 लाख रुपये का लेन-देन भी हुआ था। बैंकिंग रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने खाते के धारक की पहचान राजस्थान निवासी किशोर के रूप में की।
इसके बाद एसटीएफ की टीम ने राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं थाना क्षेत्र में दबिश देकर 41 वर्षीय किशोर पुत्र मदन लाल को गिरफ्तार कर लिया।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक जगमोहन राणा, उपनिरीक्षक वजिन्द्र सिंह नेगी और कांस्टेबल सोनह बड़ोनी शामिल रहे।






















Comments
comment
date
latest news
कप्तान अजय सिंह ने जांची दशहरा की तैयारी

कप्तान अजय सिंह ने जांची दशहरा की तैयारी