News :
फायरिंग, रंगदारी मामले में फरार ईनामी महिला सोनीपत से गिरफ्तार नारियल पानी को लेकर हुए विवाद में ठेले मालिक ने ग्राहक को पीटा, गिरफ्तार *इग्नू ने शुरू किया एक वर्षीय विकास अध्ययन में एमए कार्यक्रम, प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर* राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जाम टकराते, हुड़दंग करते 3 हरियाणा के युवक गिरफ्तार 14 से 30 सितंबर तक जनपद में स्कूल से लेकर कार्यालयों, फैक्ट्रियों में चलेगा नशामुक्ति विशेष शपथ अभियान,डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रमुख केंद्र अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित आफिस को बिल्डिंग डिज़ाइन व निर्माण कार्य पर डीएम ने एमडीडीए अधिकारियों की ली बैठक अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए अभियुक्त देता था वाहन चोरी को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार नन्दा देवी जातयात्रा के हर पड़ाव पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यात्रा की सुरक्षा का जिम्मा संभाले है जवान मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*महिला अधिवक्ता को शादी और बदनामी की धमकी, केशव थलवाल पर मुकदमा दर्ज*

  • Share
*महिला अधिवक्ता को शादी और बदनामी की धमकी, केशव थलवाल पर मुकदमा दर्ज*

shikhrokiawaaz.com

05/19/2026

हल्द्वानी:सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में आई एक विशेष रूप से सक्षम (स्पेशली एबल्ड) महिला अधिवक्ता का कथित मानसिक, आर्थिक और सामाजिक उत्पीड़न करने के आरोप में कोतवाली नगर पुलिस ने केशव थलवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पर भावनात्मक दबाव बनाकर धनराशि लेने, शादी के लिए मजबूर करने और निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने के आरोप लगे हैं।
पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी पहचान “जागो उत्तराखण्ड” नामक फेसबुक पेज के जरिए केशव थलवाल से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को संघर्षशील और पुलिस प्रताड़ना का शिकार बताकर महिला का विश्वास जीता तथा आर्थिक तंगी का हवाला देकर गूगल पे समेत अन्य माध्यमों से धनराशि प्राप्त की।
महिला अधिवक्ता का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और निजी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की धमकी दी। इसके अलावा आरोपी ने अपने परिचितों के जरिए महिला को अपनी गर्लफ्रेंड बताते हुए उस पर शादी का दबाव भी बनाया।
तहरीर के अनुसार आरोपी लगातार आत्महत्या करने और सुसाइड नोट में महिला का नाम लिखकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता रहा, जिससे महिला मानसिक रूप से परेशान रही। 3 मई 2026 को एक अज्ञात नंबर से आए फोन में खुद को आरोपी का दोस्त बताने वाले व्यक्ति ने महिला पर आरोपी से विवाह करने का दबाव बनाया और बात न मानने पर सामाजिक रूप से बदनाम करने की धमकी दी।
मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने मु0अ0सं0-183/2026 के तहत धारा 318(2), 351(3) एवं 78 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Comments
comment
date
latest news
रिटायर्ड फौजी व उनकी पत्नी से मारपीट व धारदार हथियार से हमला करने वाले दो महिला समेत 5 गिरफ्तार

रिटायर्ड फौजी व उनकी पत्नी से मारपीट व धारदार हथियार से हमला करने वाले दो महिला समेत 5 गिरफ्तार