News :
हेलीकॉप्टर VT-HCX की तलाश शुरू उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलेगी सरकार, विदेशों में नौकरी दिलाने की भी तैयारी जोशीमठ के चाय गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग की सूचना, एसडीआरएफ की टीमें रवाना* एसएसपी टिहरी के निर्देशन में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को किया जागरूक अपर जिला जज ने स्कूली छात्रों को बताए बाल शोषण के विरुद्ध उनके अधिकार सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर उत्तराखंड में मनेगा राष्ट्रीय एकता दिवस 84.70 लाख का साइबर फ्रॉड करने वाला अभियुक्त महाराष्ट्र से गिरफ्तार उत्तराखंड में 1818 पदों पर भर्ती की तैयारी तेज, धामी सरकार ने युवाओं को दिया रोजगार का अवसर अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 05 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार काशीपुर में अवैध अन्तराष्ट्रीय कॉल सेन्टर का एसटीएफ ने किया भंडाफोड़, 1 गिरफ़्तार

हेलीकॉप्टर VT-HCX की तलाश शुरू

  • Share
हेलीकॉप्टर VT-HCX की तलाश शुरू

shikhrokiawaaz.com

10/30/2026


जोशीमठ:- आज दोपहर लगभग 1 बजकर 14 मिनट पर ट्रांस भारत एविएशन प्रा. लि. के हेलीकॉप्टर जिसका कॉल साइन VT-HCX है, द्वारा बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा, देहरादून के लिए उड़ान भरी थी जोकि बीच रास्ते लापता हो गया। हेलीकाप्टर के लापता होने की पुष्टि तब हुई जब वह उड़ान के दौरान ट्रैकिंग सिस्टम से बाहर हो गया। अभी तक उसकी वर्तमान स्थिति का पता नहीं चल पाया है।

एसडीएम जोशीमठ द्वारा सूचना पोस्ट जोशीमठ से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल को दी गई की जोशीमठ क्षेत्र के चाय गांव के ऊपर एक हेली के क्रैश लैंडिंग की सूचना दी गयी थी।
इस संबंध में यूकाडा कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि चाय गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास ट्रांस भारत हेली की लोकेशन दिख रही है, जो बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए आ रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही तुरंत भारतीय सेना, जिला प्रशासन चमोली और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों को खोज और बचाव अभियान शुरू करने के लिए रवाना किया गया है।
एहतियात के तौर पर, मेसर्स ट्रांस भारत एविएशन प्रा. लि. के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ानों को रोक दिया गया है।
हेलीकाप्टर में 05 पैसेंजर, प्रथापा (पुरुष), अरुण (पुरुष)
शंकर गौड़ा (पुरुष),. सुधीर के (पुरुष), एच.एस. नटराज (पुरुष) और 1 पायलट हिमांशु सवार है।



Comments
comment
date
latest news
*दो घंटे में नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर रामनगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा*

*दो घंटे में नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर रामनगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा*