News :
मस्कट से आये गुजराती पर्यटक का त्रिवेणी घाट में खोया कीमती बैग, पुलिस ने सकुशल ढूंढ लौटाया सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने किया फ्लैगमार्च सेवा के संस्कार से मजबूत हो रहा समाज, अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना लक्ष्य खास रही चमोली पुलिस की इस बार की अपराध गोष्ठी, ईंधन बचत की सराहनीय पहल की दिखी झलक सेलाकुई,सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में धारा 163 बीएनएसएस लागू नाईट स्ट्राइक: ड्रिंक एंड ड्राइव में 47 गिरफ़्तार, 67 वाहन सीज युवा शक्ति ही देश का भविष्य: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मजदूरों को भड़का रहे 10 उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार बर्थडे पार्टी में तमंचे पर डांस पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद युवक गिरफ्तार एमपी के यात्रियों से भरी बोलेरो सड़क पर पलटी, पुलिस ने किया क्विक रेस्क्यू

सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने किया फ्लैगमार्च

  • Share
सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने किया फ्लैगमार्च

shikhrokiawaaz.com

05/17/2026


सेलाकुई-: श्रमिको के लिए न्यूनतम वेतन घोषित हो जाने की अफवाह के बाद सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों द्वारा धरना प्रदर्शन व उसके चलते हुई तोड़फोड़ व पुलिस पर भी पथराव के फलवरूप क्षेत्र में शांति व लॉ एंड आर्डर बनाये रखने को जिला प्रशासन द्वारा सेलाकुई औद्योगिक व सिडकुल क्षेत्र में धारा 163 बीएनएसएस लागू कर दिया है। 


धारा 163 बीएनएसएस लागू होने के साथ ही सम्पूर्ण क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से अर्द्ध सैनिक बलों के साथ सेलाकुई पुलिस द्वारा सेलाकुई क्षेत्र में फ़्लैग मार्च किया गया। 


 फ़्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा लाउड हेलेर के माध्यम से आम जन को क्षेत्र में लागू की गई धारा 163 बीएनएसएस के संबंध में जानकारी दी गयी शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। साथ ही शांति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Comments
comment
date
latest news
फायर यूनिट हरिद्वार की सतर्कता से वाहन के डीजल टैंक को फटने से बचाया

फायर यूनिट हरिद्वार की सतर्कता से वाहन के डीजल टैंक को फटने से बचाया