देहरादून-: प्रेमनगर पुलिस द्वारा क्षेत्रान्तर्गत मिली एक गोपनीय सूचना पर कार्यवाही करते हुए दशहरा ग्राउंड पट चलाये जा रहे चेकिंग अभियान में 3 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। अभियुक्तो के पास से पुलिस ने 17 हज़ार 400 रुपये भी बरामद किए है।
प्रेमनगर पुलिस को कल शुक्रवार को गोपनीय माध्यम से प्रेमनगर दशहरा ग्राउंड में अवैध जुए के संचालित होने की सूचना प्राप्त हुयी, जिस पर तत्काल प्रेमनगर पुलिस द्वारा रात में ही दशहरा ग्राउंड में दबिश देते हुये मौके पर अवैध रूप से जुआ खेल रहे 03 व्यक्तियों 1- राव वीरेन्द्र(25) पुत्र राधेश्याम यादव निवासी - नौबिजडी गांव, थाना जैसर, जिला गंगानगर, राजस्थान,2- धु्रव भारद्वाज(25) पुत्र मनीष भारद्वाज निवासी 9 पी0डी0 टण्डनमार्ग लक्ष्मण चौक, थाना कोतवाली नगर, देहरादून,3- सुगम वर्मा(31) पुत्र राजेश कुमार वर्मा निवासी - 19 शिव कालोनी, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने जुए में लगाई गयी 17 हज़ार 400रुपये की नगदी तथा ताश की गड्डी भी बरामद की है।
अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली प्रेमनगर में धारा - 13 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।