News :
गुण्डा अधिनियम के तहत 01 आदतन अपराधी को ढोल नगाडे बजाकर दून पुलिस ने किया जिलाबदर महाराष्ट्र से आई महिला पर्यटक का पर्स ढूंढ लौटाया समाधान समारोह” के जरिए मिलेगा लंबित मामलों को त्वरित समाधान अधिक शराब पीकर बाइक से दुर्घटना होनी बनी मौत की वजह ऋषिकेश सात मोड़ पर आपस में टकराई 02 बस, 60 यात्रियों की जान बाल बाल बची बुलेट चला रहे 16 वर्षीय नाबालिक को पुलिस ने पकड़ा, 40 हज़ार जुर्माना गाड़ी सीज अपनी पीड़ा लेकर जनता दरबार मे पहुँचे फरियादी, विद्युत, पेयजल व शिक्षा से जुड़े मामलों का किया समाधान इग्नू में जुलाई 2026 सत्र में पुनः पंजीकरण के लिए स्टूडेंट समर्थ पोर्टल पर आवेदन शुरू नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर छात्र- छात्राओं को दी साइबर अपराध व एआई की जानकारी गांजा-चरस और अवैध शराब के साथ चार नशा तस्कर गिरफ्तार

समाधान समारोह” के जरिए मिलेगा लंबित मामलों को त्वरित समाधान

  • Share
समाधान समारोह” के जरिए मिलेगा लंबित मामलों को त्वरित समाधान

shikhrokiawaaz.com

05/12/2026


देहरादून:उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली द्वारा 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को “समाधान समारोह” के अंतर्गत विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
 इस विशेष पहल का उद्देश्य उच्चतम न्यायालय में लंबित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सुलह, समझौते एवं राजीनामे के आधार पर त्वरित और सौहार्दपूर्ण निस्तारण करना है।
 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की सचिव एवं सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग) सीमा डुंगरकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन के माध्यम से पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत में फौजदारी मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस प्रकरण, बैंक ऋण एवं वसूली संबंधी मामले, दीवानी एवं वैवाहिक वाद, बीमा दावे, सरकारी एवं सार्वजनिक उपक्रमों से जुड़े प्रकरण, शैक्षणिक एवं सेवा संबंधी विवाद सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण किया जाएगा। ऐसे वादकारी जिनके मामले वर्तमान में उच्चतम न्यायालय में लंबित हैं और जो अपने मामलों का शीघ्र समाधान चाहते हैं, वे 20 अगस्त 2026 तक अपने मामलों को आवश्यक रूप से उच्चतम न्यायालय में सूचीबद्ध करा सकते हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा देहरादून जनपद से संबंधित लंबित मामलों के पक्षकारों को नोटिस भेजकर प्राधिकरण कार्यालय में प्री-मीटिंग एवं सुलह वार्ता हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। वार्ता सफल होने की स्थिति में संबंधित मामलों को विशेष लोक अदालत में निस्तारित कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही भी प्राधिकरण के सहयोग से पूर्ण की जाएगी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी वादकारियों से अपील की है कि वे अपने मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए न्यायालय अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से संपर्क करें।
Comments
comment
date
latest news
कल भारी बारिश की चेतावनी, डीएम ने स्कूलो में घोषित की एकदिवासी छुट्टी

कल भारी बारिश की चेतावनी, डीएम ने स्कूलो में घोषित की एकदिवासी छुट्टी