News :
कार्यवाही: भीड़ द्वारा हमला करने में पुलिस ने 2 नामजद अभियुक्तो को किया गिरफ्तार कैंसर पीड़ित सुनीता को आर्थिक सहायता, बच्चों की शिक्षा और उपचार में मिला सहारा केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का एसडीआरएफ सेनानायक ने किया ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण *बिना राम सीता के दुनिया का एक मात्र मंदिर है लोकपाल लक्ष्मण मंदिर* वीकेंड पर ट्रैफिक दबाव बढ़ने के चलते दून पुलिस ने जारी किया रूट प्लान केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नेपाली तस्कर गिरफ्तार श्रद्धालुओं के लिए खुले लोकपाल लक्षमण मंदिर के कपाट नकली दवाओं के अंतरराज्यीय गिरोह पर एसटीएफ की सर्जिकल स्ट्राइक* पहाड़ी लोगो को सस्ती जमीन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर भूमाफिया साथी संग गिरफ्तार, 27 मुकदमे है दर्ज 3 चौकी प्रभारियों, समेत 15 पुलिसकर्मियों का तबादला

श्रद्धालुओं के लिए खुले लोकपाल लक्षमण मंदिर के कपाट

  • Share
श्रद्धालुओं के लिए खुले लोकपाल लक्षमण मंदिर के कपाट

shikhrokiawaaz.com

05/22/2026


बद्रीनाथ-: चमोली जिले के भ्यूंडार घाटी में स्थित प्रसिद्ध लक्षमण मंदिर के कपाट आज शुक्रवार को पूर्ण विधि विधान व मंत्रोउच्चरण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गए है। यह प्रसिद्ध मंदिर हेमकुंड झील के तट पर 15,225 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।


कपाट आज सुबह 11 बजे खोले गए, कपाट खुलने के दौरान हजारों श्रद्धालुओं संग पुलना के ग्रामीण भी मौजूद रहे। लोकपाल को दुनिया का एकमात्र ऐसा मंदिर माना जाता है, जहां भगवान लक्ष्मण की पूजा उनके भाई राम और माता सीता के बिना, अकेले की जाती है। यहां श्रद्धालु अत्यधिक सर्दी व भारी बर्फबारी के चलते मात्र चार माह के लिए भगवान लक्षमण के दर्शन कर सकेंगे।

मान्यता के अनुसार, यहीं पर भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने शेष नाग अवतार के रूप में घोर तपस्या की थी।कुछ कथाओं के अनुसार, रावण के पुत्र मेघनाद से युद्ध के दौरान शक्ति बाण लगने के बाद अपनी खोई हुई ऊर्जा और शक्ति वापस पाने के लिए लक्ष्मण जी ने इसी झील (लोकपाल) के किनारे तपस्या की थी।
Comments
comment
date
latest news
भकुंट भैरव में जूते पहन मूर्ति को किया स्पर्श, दानपात्र से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

भकुंट भैरव में जूते पहन मूर्ति को किया स्पर्श, दानपात्र से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज