News :
एआई युग में मैकेनिकल इंजीनियरिंग करियर का भविष्य: मशीनों से बुद्धिमान प्रणालियों तक नगरासू गुरुद्वारे की छत पर चढ़े 2 निहंग भी नीचे उतरे, स्थानीय युवको के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज 6 करोड़ 75 लाख की ठगी करने वाला कुख्यात भूमाफिया गिरफ्तार गणेश जोशी ने दी महान शिक्षाविद डॉ0श्यामा प्रसाद को श्रद्धांजलि बरसात के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में पहुँचा 3 माह का राशन,1 जुलाई से वितरण शुरू शान्ति भंग करने वालो को हरिद्वार पुलिस ने सिखाया सबक ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की संदिग्धो के विरूद्ध कार्यवाही खाई में गिरी स्कार्पियो, शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत स्थिति पूर्णतः सामान्य,गुरद्वारे में व्यवस्था पूर्व की तरह हो रही संचालित: कप्तान निहारिका समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 146 जन शिकायतें, समयबद्व निस्तारण के सख्त निर्देश

शान्ति भंग करने वालो को हरिद्वार पुलिस ने सिखाया सबक

  • Share
शान्ति भंग करने वालो को हरिद्वार पुलिस ने सिखाया सबक

shikhrokiawaaz.com

06/23/2026


हरिद्वार:  पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद के सभी थानो में असामाजिक तत्वो एवं शान्ति भंग करने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

जिस क्रम में कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गढ में लाठी डण्डो के साथ लडाई झगडे करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा वीडियो का संज्ञान लेते हुये लडाई झगडे में शामिल व्यक्तियो की पहचान करते हुये घटना में शामिल 03 व्यक्तियो की झगड़े वाले दिन ही गिरफ़्तारी की।

आज मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत उक्त घटना में शामिल दूसरे पक्ष के 03 व्यक्तियो *1- शहजाद पुत्र नसीम निवासी ग्राम गढ कोतवाली रानीपुर हरिद्वार (उम्र-19 वर्ष),  रिजवान पुत्र ईरफान निवासी ग्राम गढ कोतवाली रानीपुर हरिद्वार (उम्र 28 वर्ष) व आजम पुत्र समीम निवासी उपरोक्त (उम्र- 26 वर्ष) को  शान्ति व्यवस्था भंग करने पर ग्राम गढ से अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0 में गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
Comments
comment
date
latest news
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा शातिर चोर गिरफ्तार

24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा शातिर चोर गिरफ्तार