
भराड़ीसैण-: विपक्षियों द्वारा भराड़ीसैण में आज चल रहे 2 दिवसीय सत्र में एक तरफ जहां सरकार को अलग अलग मुद्दों पर घेरने का प्रयास किया तो वहीं सदन के अंदर हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने वर्तमान में भराड़ीसैण में चल रहे सत्र के बीच आज उत्तराखंड विधानसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा देने की घोषणा कर हलचल मचा दी। विधायक उमेश कुमार ने कहा कि विधायिका सम्भालने के साथ ही पिछले साढ़े चार साल से विपक्ष से जनता और किसानों के मुद्दों (विशेषकर हरिद्वार में बर्बाद हुई फसलों) पर समर्थन की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन विपक्ष ने उनका साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वह कल बुधवार को अपना इस्तीफा देंगे।
विधायक उमेश कुमार ने घोषणा की है कि वह कल बुधवार को अपना इस्तीफा देंगे। इस्तीफे की घोषणा के साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह न तो बीजेपी न ही कांग्रेस में शामिल होंगे। जिसके बाद उनके किसी भी पार्टी में जाने की अटकलों पर विराम लग गया है।
उन्होंने कहा कि वह लगातार जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे।

गौरतलब है कि आज व कल बुधवार को धामी सरकार द्वारा इस बार भराड़ीसैंण में दो दिवसीय सत्र आयोजित किया है, जिसमे धामी सरकार अपने द्वारा पेश अनुपूरक बजट को पास करवाएगी।

