News :
रानीपोखरी हत्या कांड का दून पुलिस ने किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार पारंपरिक रंगों और लोकधुनों के साथ मंत्री गणेश जोशी के आवास पर सजी होली की महफ़िल सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुलिस कप्तान ने दिया पुलिस महकमे द्वारा सदैव साथ निभाने का भरोसा वनाधिकारी कलसी ने अपने साथ हुई मारपीट की दी तहरीर कोतवाली पौड़ी का वार्षिक निरीक्षण: एसएसपी सर्वेश पंवार सख़्त एक्शन मोड में जनसेवा व अनुशासन पर दिया स्पष्ट संदेश रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार से आज सेवानिवृत्त अधिकारियों को भावभीनी विदाई अवैध खनन करने वाले भू-स्वामी पर 2.60 लाख जुर्माना साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के 50 हज़ार रुपये लौटवाये संवाद और सांस्कृतिक समरसता का रंगारंग संगम बना पत्रकार होली मिलन समारोह देहरादून में बसंत महोत्सव-2026 का रंगारंग शुभारंभ, लोक भवन फूलों की खुशबू से महका

रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार से आज सेवानिवृत्त अधिकारियों को भावभीनी विदाई

  • Share
रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार से आज सेवानिवृत्त अधिकारियों को भावभीनी विदाई

shikhrokiawaaz.com

02/28/2026


रुद्रप्रयाग:जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार से आज अधिवर्षता सेवानिवृत्ति पर पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल एवं अपर उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई।
आज पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित विदाई समारोह में दोनों अधिकारियों के दशकों के समर्पित, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाकाल को याद किया गया। समारोह के दौरान जब सहकर्मियों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों ने उनके साथ जुड़े संस्मरण साझा किए, तो वातावरण भावुक हो उठा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने कहा कि एक पुलिसकर्मी के लिए वर्दी उतारना केवल सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन की नई पारी की शुरुआत है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में दोनों अधिकारियों के धैर्य, अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
पुलिस अधीक्षक द्वारा आज सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
आज आयोजित इस समारोह में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामप्रकाश सहित जिला आबकारी अधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी एवं जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं पुलिस कार्यालय सभागार में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित जनपद की समस्त कोतवाली, चौकी, शाखा एवं इकाई प्रभारी मौजूद रहे।


Comments
comment
date
latest news
चिकित्सको व नर्सो ने पुलिस कप्तान व उनकी टीम की कलाईयों पर बांधा रक्षा सूत्र, पुलिस कप्तान ने किया सुरक्षा का वादा

चिकित्सको व नर्सो ने पुलिस कप्तान व उनकी टीम की कलाईयों पर बांधा रक्षा सूत्र, पुलिस कप्तान ने किया सुरक्षा का वादा