News :
दून में सघन चेकिंग अभियान: 45 नशे में चालक गिरफ्तार, 45 वाहन सीज शिक्षण संस्थानों के छात्रों व संचालकों को पुलिस की कड़ी चेतावनी, गुटबाजी में संलिप्त होने पर होगी कड़ी कार्यवाही रायपुर में "चार साल बेमिसाल"की गूंज: एक ही दिन में 257 लोगों को मिला लाभ हरिद्वार कप्तान नवनीत सिंह ने किया थाना श्यामपुर का सालाना निरीक्षण रायपुर में "चार साल बेमिसाल"की गूंज: एक ही दिन में 257 लोगों को मिला लाभ शराब पीकर गलत दिशा में गाड़ी चलाने वाले को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार शिक्षण संस्थानों के छात्रों की गुटबाजी, झगड़ो के खिलाफ कप्तान सख्त, छात्रो के मध्य विवाद छिपाने पर सम्बन्धित संस्थान, प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश एसटीएफ ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार कॉलेजो में पढ़ने वाले छात्रों के लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पर पुलिस कप्तान ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, हॉस्टल-पीजी में चेकिंग अभियान शुरू एसपी रुद्रप्रयाग ने रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा का किया वार्षिक निरीक्षण

रायपुर में "चार साल बेमिसाल"की गूंज: एक ही दिन में 257 लोगों को मिला लाभ

  • Share
रायपुर में

shikhrokiawaaz.com

03/25/2026


देहरादून: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल, कार्यक्रम के तहत रायपुर ब्लॉक मुख्यालय में बुधवार को एक भव्य बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता रायपुर विधायक उमेश शर्मा (काऊ) ने की, जबकि ब्लॉक प्रमुख सरोजनी जवाड़ी और उप जिलाधिकारी(सदर) हरिगिर ने भी जन समस्याएं सुनी।
शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से कल 257 लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया गया, जिससे आम जनता में संतोष दिखाई दिया।
विधायक उमेश शर्मा (काऊ) ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचना है।
शिविर में कुल 11 शिकायत दर्ज की गई, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। ननूरखेड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा भवन के पास विद्युत पाल होने की समस्या उठाई गई, जिस पर विद्युत विभाग को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए। वही, वही डिफेंस कॉलोनी मैं पेड़ों से बाधित यातायात की शिकायत पर वन विभाग को जांच के आदेश दिए गए। 
मोकमपुर क्षेत्र में नालियों के निर्माण के दौरान खुले छोड़े गए चैंबरों से दुर्घटना की आशंका पर संबंधित विभागों को तत्काल कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पेयजल लाइन में रिसाव और निर्माणधीन सड़कों पर असंतुलित पेड़ों की समस्या को भी गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान की निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग ने शिविर में 87 लोगों की जांच कर मुफ्त दवाइयां वितरित की। इसके अलावा 50 आधार अपडेट, 16 आय प्रमाण पत्र जारी,तथा कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, पूर्ति , बाल विकास, सेवा योजना सहित कई विभागों द्वारा लोगों को योजनाओं का लाभ दिया गया। सेवा योजना विभाग ने 6 युवकों को करियर परामर्श भी प्रदान किया।
इस मौके पर जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सरकार की जनकल्याणकरी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की प्रतिबंध को एक बार फिर मजबूत किया।
Comments
comment
date
latest news
गाड़ी चलाते हुए चापड़ लहराने वाला युवक गिरफ्तार

गाड़ी चलाते हुए चापड़ लहराने वाला युवक गिरफ्तार