
देहरादून-: शासन द्वारा कल बुधवार देर शाम बड़े स्तर पर आईएएस, पीसीएस अधिकारियों के तबादले करने के साथ ही प्रदेश के 13 प्राधिकरणो में बड़ा फेरबदल करते हुए 39 नॉन-ऑफिसियल सदस्य नामित किये है। प्रत्येक प्राधिकरण में 3-3 सदस्य नामित किये गए है।
आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग की ओर से सचिव डॉ0आर0राजेश कुमार द्वारा जारी आदेश के क्रम में
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण में 1-राजेन्द्र सिंह ढिल्लो पुत्र भाग सिंह, जी०एम०एस० रोड, देहरादून,2- सुनील रजौरिया, पुत्र स्व राम प्रसाद रजौरिया, देहरादून। व 3-कमल राज, 11 सी. वार्ड नं0-7 प्रेमनगर, देहरादून को सदस्य नामित किया है। वहीं हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण में 1-राजीव भट्ट पुत्र वाचस्पति भट्ट, 365 सी, गोविन्दपुरी, हरिद्वार,2- विशाल गर्ग, विशाल ऑप्टिकल, रानीपुर मोड़, हरिद्वार, 3- गजेन्द्र चौधरी पुत्र रकम सिंह, म०नं०-75/2ए, पूर्वावली गणेशपुर, रुड़की हरिद्वार को नामित किया है।
नैनीताल झील विकास प्राधिकरण में 1-नीमा बिष्ट पत्नी स्व० मोहन सिंह बिष्ट, भवाली, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, नैनीताल,2- प्रदीप पाठक, बाईपास रोड़, माचिस फैक्ट्री के पास, मल्लीताल, भीमताल, नैनीताल,3-राजेन्द्र जोशी पुत्र स्व० भैरव दत्त जोशी, एकता विहार फेस-2, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल। जिला विकास प्राधिकरण टिहरी में 1- चन्द्र किशोर मैठाणी पुत्र पुरुषोत्तम दत्त मैठाणी, ग्राम सेमली, घनसाली, टिहरी गढ़वाल, 2- सतवीर सिंह पुण्डीर, चम्बा, टिहरी गढ़वाल,3- राजेन्द्र सिंह भण्डारी पुत्र स्व० भगवान सिंह भण्डारी, ग्राम पाली काकड़सारी, टिहरी गढ़वाल। जिला विकास प्राधिकरण पौड़ी में 1- सुरेन्द्र सिंह नेगी, निवासी ग्राम बयेला मल्ला पो० रिखणीखाल, लैन्सडाउन जनपद पौड़ी गढ़वाल, 2- सत्यराज सिंह, ग्राम व पो० धरासू, जनपद पौड़ी गढ़वाल, 3- नरेन्द्र प्रसाद टम्टा पुत्र स्व० कमला चरण टम्टा, ग्राम झंगरबौ पो० चम्पेश्वर पट्टी घुड़दौड़स्यू चौबट्टाखाल, पौड़ी गढ़वाल को नामित किया है।
जिला विकास प्राधिकरण चमोली में 1-जगमोहन कठैत पुत्र बचन सिंह, ग्राम मैखोली तहसील गैरसैंण, चमोली,
2-रणजीत सिंह नेगी, ग्राम लोल्टी, पो० तुंगेश्वर थराली, चमोली, 3-भगवत प्रसाद नम्बूरी, जोशीमठ, चमोली को नामित किया। जिला विकास प्राधिकरण रूद्रप्रयाग में 1- विपिन सेमवाल, गुप्तकाशी, रूद्रप्रयाग,2- रामचन्द्र गोस्वामी, ग्राम हाट अगस्त्यमुनि, रूद्रप्रयाग , 3- ओम प्रकाश बहुगुणा पुत्र स्व० श्री गोविन्द राम बहुगुणा, तिलवाड़ा, रूद्रप्रयाग को नामित किया है।
जिला विकास प्राधिकरण उत्तरकाशी 1- प्यारे लाल हिमानी पुत्र साधुराम हिमानी, वार्ड नं0-1, पुरोला, उत्तरकाशी,2- डॉ० विजय बडोनी, चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी,3- अनिल चन्द रमोला, पूर्व डी०जी०सी०, उत्तरकाशी को नामित किया है।
जिला विकास प्राधिकरण उधमसिंह नगर में 1- दलीप सिंह मक्कड, निवासी आदर्श इन्द्र कॉलोनी, पो०व तहसील रूद्रपुर, ऊधमसिंहनगर,2- प्रकाश चन्द्र नेगी पुत्र स्व० खुशहाल सिंह नेगी, म०नं0-32, सैनिक कालोनी, वार्ड न०-1, काशीपुर, ऊधमसिंहनगर,3- अशोक कुमार बत्रा पुत्र बलदेव राज बत्रा, म०नं0-90, वार्ड नं0-04, खटीमा, ऊधमसिंहनगर को नामित किया है।

जिला विकास प्राधिकरण चम्पावत में 1- चन्द्र किशोर बोहरा पुत्र स्व० जोध सिंह बोहरा, निवासी आकाशदीप छतार, चम्पावत,2- चन्द्र शेखर जोशी, डिग्री कॉलेज रोड, लोहाघाट, चम्पावत,3-केदार दत्त जोशी पुत्र विष्णु दत्त, नेहरू मार्ग शास्त्री चौक, टनकपुर, चम्पावत को नामित किया है।
जिला विकास प्राधिकरण पिथौरागढ़ में 1- बसन्ती जोशी ग्राम धूरातोली (उछेती) बसन्तकोट, मुनस्यारी, पिथौरागढ़,2-दिनेश चलाल पुत्र दयाल सिंह चलाल ग्राम चल पो० नागलिंग, धारचूला, पिथौरागढ़,3- नन्दन सिंह बाफिला पुत्र मनोहर सिंह, ग्राम बड़ेत, पो० थर्प (बेरीनाग), पिथौरागढ़ को नामित किया है।
जिला विकास प्राधिकरण अल्मोड़ा में 1- विमल किशोर भट्ट पुत्र स्व० ख्याली राम भट्ट, राय स्टेट रानीखेत, अल्मोड़ा,2-डॉ० यशपाल सिंह रावत, ग्रामसभा कौतिणा, मुनड़ा,पो० बाँगीधार (मल्ला सल्ट) अल्मोडा, 3- देवाशीष नेगी पुत्र स्व० भूपाल सिंह नेगी, ईस्ट पोखरखाली अल्मोड़ा को नामित किया है।
जिला विकास प्राधिकरण बागेश्वर में 1-विक्रम सिंह शाही, बागेश्वर, 2-गोविन्द सिंह भण्डारी (एडवोकेट), नीलिमाँचल हाऊस, तहसील रोड बागेश्वर, 3- लक्ष्मी दत्त पाण्डे पुत्र स्व० बुद्धि बल्लभ पाण्डे (दिव्यांग), ग्राम व पो० गरूड़, बागेश्वर को नामित किया गया है।

