
देहरादून-: हरिद्वार बाईपास पर बीच सड़क फेमस क्रिएटर/यू टयूबर अनुराग डोभाल व उसके साथियों ने कल सोमवार देर रात एक युवक से मारपीट कर डाली, पुलिस ने अनुराग डोबाल व उसके साथियों को पीड़ित संग चौकी लाया गया ,तो यूटयूबर ने साथियो संग चौकी में जोरदार हंगामा कर दिया। यूटयूबर इतना उग्र हो गया कि पुलिस वालो के सामने ही दूसरे युवक को मारने को उतारू हो गया। यूटयूबर ने साथियों संग चौकी में इतना हंगामा कर दिया कि चौकी के बाहर भीड़ एकत्रित हो गयी। पुलिस ने यूटयूबर व उसके 3 दोस्तों को हिरासत में ले लिया है।
कल सोमवार रात लगभग 10 बजे थाना नेहरुकोलोनी को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि नेक्सा शोरूम, हरिद्वार बाईपास रोड पर कुछ युवक आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। झगडे की सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी से पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने देखा कि कंटेंट क्रिएटर/यू टयूबर अनुराग डोभाल व उसके साथियों द्वारा राज सिंह चौहान नाम के व्यक्ति के साथ मारपीट की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा युवको को समझाने का प्रयास किया गया , किन्तु उनके न समझने पर पुलिस द्वारा दोनो पक्षो को चौकी बाईपास लाया गया। चौकी पर दोनों पक्षों के बीच वार्ता के दौरान 1- अनुराग डोभाल(29) पुत्र जगदंबा डोभाल, निवासी मोना शेट्टी होम, O टावर, फ्लैट नं0 201, खरड़, चंडीगढ़, 2- अभिषेक(22) पुत्र सतीश कुमार, निवासी घाट खेड़ा, थाना रामपुर मनिहारन, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, 3- अभय चौधरी(23) पुत्र संजीव कुमार, निवासी बहादारपुर जट, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार,4- कुर्बान(23) पुत्र शराफत, निवासी गढ़ी बेसक, थाना सनोली, जिला पानीपत, हरियाणा द्वारा पुलिस कर्मियों के सामने ही दूसरे पक्ष के युवक राज सिंह चौहान को मारने को उतारू हो गये। पुलिस कर्मियों द्वारा उग्र युवको को समझाने का बहुत प्रयास किया, किन्तु युवक पुलिस कर्मियों की सुनने को तैयार नही हुए। चौकी के बाहर हुए इस हंगामे के चलते चौकी के बाहर भीड़ एकत्रित हो गयी।

युवको के उग्र होने के चलते चौकी द्वारा नेहरू कॉलोनी से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। चौकी प्रभारी विनय मोहन द्विवेदी द्वारा यूटयूबर अनुराग डोभाल व उसके 3 दोस्तो को चौकी पर हंगामा करने, लॉ एंड आर्डर को चुनौती देने के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत मुकदमा दर्ज कर हिरासत में किया गया।
मारपीट में घायल राज सिंह चौहान को पुलिस टीम द्वारा मेडिकल परीक्षण हेतु दून अस्पताल भेजा गया। प्रकरण में वादी राज सिंह द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अनुराग डोभाल व अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
