News :
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने घायल उपनिरीक्षक के उपचार की खुद ली जानकारी सिल्वर सिटी हत्याकांड का खुलासा: कई माह पहले रची गई थी साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार इग्नू ने लांच किया युवक अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस संग गिरफ्तार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवपूर्ण 100 वर्ष हुए पूर्ण दून पुलिस का संवेदनशील कदम: बुजुर्गों के द्वार पहुंची सुरक्षा, भरोसे की मिसाल बनी पुलिस पैसे देने में आनाकानी करने पर दिगंबर के दोस्तो ने उसपर रॉड, हथौड़े व पेंचकस से किया था वार, तीनो गिरफ्तार पैसे देने में आनाकानी करने पर दिगंबर के दोस्तो ने उसपर रॉड, हथौड़े व पेंचकस से किया था वार, तीनो गिरफ्तार आशारोड़ी में तोड़फोड़ व हंगामा करने वाले दो अभियुक्तों को क्लेमेंट टाउन पुलिस ने किया गया गिरफ्तार आशारोड़ी में तोड़फोड़ व हंगामा करने वाले दो अभियुक्तों को क्लेमेंट टाउन पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

युवक अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस संग गिरफ्तार

  • Share
युवक अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस संग गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

02/23/2026


देहरादून-: थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस द्वारा कल रविवार देर रात चेकिंग के दौरान पिपलेश्वर मंदिर के पास से एक 24 वर्षीय युवक को 1 तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। 


कल रविवार की देर रात को थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान में पुलिस टीम ने पिपलेश्वर मंदिर के पास से अभियुक्त आकाश सुबा(24) पुत्र बंटी सुबा निवासी नई बस्ती निकट दुर्गा मंदिर क्लेमेंट टाउन जनपद देहरादून से 315 बोर का 01 अवैध देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया।


अभियुक्त के विरुद्ध थाना क्लेमेंट टाउन पर धारा 25 आर्म्स किझएक्ट पंजीकृत किया गया।  उक्त अभियुक्त आकाश के द्वारा शनिवार की रात्रि भी कुमाई स्वीट शॉप वाली गली सोसायटी एरिया में छात्रों के एक गुट में हुए झगड़े में छात्रों पर तमंचे से फायर करने की सूचना स्थानीय लोगों से प्राप्त हो रही थी तथा आकाश द्वारा अवैध तमंचा लेकर क्षेत्र में घूमने की बात बताई जा रही थी। उपरोक्त प्रकरण में झगड़े में शामिल किसी पक्ष द्वारा थाना क्लेमेनटाउन में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।


 

पुलिस को अभियुक्त आकाश सूबा के नशे के आदी होने की जानकारी मिली है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना क्लेमेंट टाउन पर पूर्व मे लूट का अभियोग दर्ज है। पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि अभियुक्त नशा खरीदने के लिए अवैध रूप से धन प्राप्त करने के लिए अपने साथ अवैध हथियार लेकर रात्रि मे आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए निकला था,जिसको क्लेमेंट टाउन पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग गिरफ्तार कर लिया गया।  



Comments
comment
date
latest news
शराब पीकर वाहन चलाने के विरुद्ध चमोली पुलिस ने की कार्यवाही

शराब पीकर वाहन चलाने के विरुद्ध चमोली पुलिस ने की कार्यवाही