News :
कलयुगी पिता के कृत्यों में शामिल थी कलयुगी माँ, गिरफ्तार कलयुगी पिता के कृत्यों में शामिल थी कलयुगी माँ, गिरफ्तार महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार 20 एकड़ जमीन का बड़ा सौदा, प्रशासन करेगा गहन पडताल शिकायत पर एक्शन: डीएम की सख्ती से जारी हुए लंबित मृत्यु प्रमाण पत्र मृतक की पत्नी ने पारिवारिक विवाद के चलते हत्या होने की जाहिर की आशंका, जांच शुरू देहरादून के तिब्बती मार्केट में एक युवक की गोली मार कर हत्या, शहर में अफ़रातफ़री अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा पर जोर, पिथौरागढ़ में पुलिस की मासिक गोष्ठी देहरादून पुलिस परिवार ने स्थानांतरित अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई ऊखीमठ पुलिस की बड़ी पहल: सड़क पर रफ्तार और इंटरनेट पर ठगी से बचाव का दिया संदेश

महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

02/11/2026


मुखानी-: थाना मुखानी व रामनगर अंतर्गत 3 महिलाओं के गले से सोने की चैन झपटने वाले 1 शातिर अपराधी को नैनीताल पुलिस ने लगभग 400 सीसीटीवी कैमरे खंगाल अभियुक्त को ट्रेस कर कालाढूंगी-हल्द्वानी की मुख्य सड़क से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ संगीन धाराओं में हल्द्वानी, रामनगर में मुकदमे दर्ज है।

बीते महीने जनवरी में थाना मुखानी , 4 फरवरी को मुखानी व 6 फरवरी को रामनगर थाना अंतर्गत तीन महिलाओं से चोरों द्वारा उनका मंगलसूत्र झपटा मारकर फरार हो गए थे। जिसके सम्बंध में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश प्रारंभ की।

पुलिस कप्तान नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मामले में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी व थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा घटना से सम्बन्धित अलग अलग स्थानों के सीसीटीवी फुटेज करने के क्रम में लगभग 400 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले व मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर अज्ञात अभियुक्तों की पहचान की गई तथा संदिग्ध आरोपी के मो0सा0 न. एचआर 29 ए एफ 2325 को कालाढूंगी की तरफ से हल्द्वानी की तरफ आने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए कालाढूंगी रोड पर चैकिंग के दौरान उक्त मो0सा0 को रोककर बाइक चालक 
फिरोज गांधी(36) पुत्र नंदराम निवासी गांव पदमपुर थाना मिल्क खाना तहसील स्वार जिला रामपुर को गिरफ्तार किया गया। पीछे बैठा व्यक्ति कूद कर भाखड़ा के जंगल से कालाढूंगी की तरफ भाग गया जिसकी गिरफ्तारी को पुलिस टीम प्रयास जारी है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। अभियुक्तो के पास से मोटरसाइकिल एचआर 29 ए एफ 2325 एफ जेड- एस रॉकी पुत्र प्रतीक सरदाना निवासी हाउस नंबर 437 ग्राम प्रहलादपुर तिगांव तहसील बल्लभगढ़ जिला फरीदाबाद के नाम अंकित है। 

कप्तान मंजूनाथ ने बताया कि अभियुक्त द्वारा तीनो घटनाओं में महिलाओं से मंगलसूत्र झपट्टा मारना कबूल किया। वह आज फिर घटना को अंजाम देने हल्द्वानी आ रहे थे, किन्तु उससे पहले ही पुलिस चैकिंग में गिरफ्तार हो गया। कप्तान मंजूनाथ ने बताया कि अभियुक्त फिरोज गांधी के विरूद्ध रामपुर में हत्या, मारपीट, हत्या का प्रयास तथा आर्म्स एक्ट में 10 अलग अलग अभियोग दर्ज है और अभियुक्त इससे पहले भी पुलिस मुठभेड़ में शिकार हो चुका है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जनपद रामपुर, यूपी से जानकारी की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
दून अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ व उनकी टीम ने बैलून माइक्रो वॉल्वोटॉमी से बचाई गर्भवती महिला की जान,बच्चा सुरक्षित

दून अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ व उनकी टीम ने बैलून माइक्रो वॉल्वोटॉमी से बचाई गर्भवती महिला की जान,बच्चा सुरक्षित