डोईवाला-: मिल रोड डोईवाला स्थित शिव मन्दिर से चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने कल गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त नशे का आदी है।
बीती 10 जून को वादी गुरुप्रसाद ममगाई पुत्र लेखराज शास्त्री निवासी शुगर मिल डोईवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला में तहरीर दी गयी थी कि अज्ञात चोरो द्वारा मिल रोड डोईवाला स्थित शिव मन्दिर से 01 पंचमुखी दीपक (पीतल), 01 प्रधान दीपक (पीतल), 01 कलश, 01 जलेरी (तांबा), 01 नाग (तांबा), 01 आचमनी गिलास (तांबा), 01 घंटी (पीतल) व 01 विष्णु-लक्ष्मी की मूर्ति (अष्टघातु) चोरी कर ली गयी है। मामले में डोईवाला पुलिस द्वारा धारा 305(डी) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले में गठित पुलिस टीम द्वारा इस पूरे मामले में जांच शुरू करते हुए अपने मुखबीरी तंत्रो को सक्रिय किया गया, जिस क्रम में पुलिस टीम ने कल गुरूवार को सौंग नदी पुराना पुल, डोईवाला से घटना में शामिल अभियुक्त छोटू उर्फ ढापली(20) पुत्र धनपाल सिंह निवासी जूनियर हाई स्कूल के पास चाँदमारी, कोतवाली डोईवाला, देहरादून को मन्दिर से चोरी किये गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक नशे का आदी है, नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा मंदिर में चोरी की गई थी। जिस वक्त उसकी गिरफ्तारी हुई उस वक़्त वह सामान बेचने की फिराक में था।