News :
*कप्तान ने अधिकारियों, प्रभारियो की ली बैठक, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को लगाई फटकार* 92 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाला अभियुक्त को एसटीएफ़ हरियाणा से बी वारंट पर लायी दून मंदिर से घंटियां चुराने वाला युवक गिरफ्तार कांवड़ मेले के सकुशल व सफल संचालन को डीएम व पुलिस कप्तान ने ग्राउंड जीरो पर जांची व्यवस्थाएं दवा लेने की बात कहकर घर से निकली महिला व 2 वर्षीय बच्ची को टिहरी पुलिस ने मथुरा से ढूँढ निकाला नौकरी और लोन के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, एसटीएफ ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य दबोचे* मिस उत्तराखंड 2026' के फर्स्ट लुक ने बढ़ाया उत्साह, अगस्त में होगा ग्रैंड फिनाले* गोविन्दघाट गुरुद्वारा और पांडुकेश्वर चोरी का खुलासा, 5 किशोर संरक्षण में, एक आरोपी गिरफ्तार* रुद्रप्रयाग पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड, एसपी ने किया निरीक्षण गुलदार की खाल बेचने की साजिश नाकाम, पौड़ी पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार*

मंदिर से घंटियां चुराने वाला युवक गिरफ्तार

  • Share
मंदिर से घंटियां चुराने वाला युवक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/24/2026


देहरादून-:  कैंट अंतर्गत एक मंदिर से घंटियाँ चुराने वाले एक युवक को पुलिस ने कल एक कार्यवाही के दौरान चैरी ग्राउण्ड के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त घंटियां बेच नशा खरीदने की फिराक में था।



बीती 22 जुलाई को वादी लव कुमार तमांग निवासी चांदमारी घंघोडा द्वारा कोतवाली कैण्ट में अज्ञात चोर द्वारा मन्दिर से घंटियां चुराने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसपर पुलिस ने धारा 305 (डी) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया था।


पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की। जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा कल गुरुवार को क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान चैरी ग्राउण्ड के पास से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त विशाल थापा 

पुत्र रामपाल थापा निवासी- ग्राम चांदमारी, घंघोडा, थाना कैंट, देहरादून को मंदिर से चोरी की गई घंटियों के साथ  गिरफ्तार किया गया। 


अभियुक्त ने बताया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में चोरी की गई मन्दिर की घंटियों को अभियुक्त बेचने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 



Comments
comment
date
latest news
कार्यवाही: लोन पर बीमा के बावजूद विधवा से उगाही करते बैंक की डीएम ने काटी 8 लाख की आरसी

कार्यवाही: लोन पर बीमा के बावजूद विधवा से उगाही करते बैंक की डीएम ने काटी 8 लाख की आरसी