देहरादून-: हफ्ते में केवल 5 दिन ही बैंक कार्यालयों को खोलने व पीआईएल से जुड़ी मांगो को लेकर देश के सभी सरकारी बैंकों की आज सोमवार से बुधवार तक प्रस्तावित 3 दिवसीय हड़ताल टल गई है। भारतीय बैंक संघ(आइबीए) व यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस(यूएफबीयू) के बीच कल रविवार को हुई बैठक के उपरान्त यूएफबीयू ने देशव्यापी हड़ताल को स्थगित करने के फैसला पर सहमति दी है। जिसके बाद आज सोमवार से सभी सार्वजनिक बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे व उनमें सामान्य कामकाज चलता रहेगा।
कल रविवार को हुई बैठक में आइबीए द्वारा सप्ताह में केवल पांच दिवसीय कार्य करवाने के आश्वासन के बाद रविवार देर रात बैंक यूनियंस ने अपनी प्रस्तावित 3 दिवसीय हड़ताल टालने की घोषणा की। यूएफबीयू ने बताया कि आइबीए के साथ हुई बैठक में महीनो के सभी शनिवारो को बैंक की आधिकारिक छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर विचार-विमर्श हेतु आइबीए और
यूएफबीयू की उच्च स्तरीय कमिटी जल्द बनाई जाएगी। यह कमिटी सभी पक्षो पर चर्चा कर उक्त समाधान निकालेगी जो सभी पक्षकारों को स्वीकार होगा।