देहरादून:- खुलेआम शहर की सड़कों, गली,मोहल्लों में शराब के जाम छलकाकर राजधानी की मर्यादा को कलंकित करने वालो को खिलाफ दून पुलिस द्वारा आज बुधवार को फिर कार्यवाही करते हुए उनको थाने की सैर करवाई गई।
आज बुधवार को बसंत विहार पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बल्लूपुर चौक के पास फ्लाई ओवर के नीचे शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 08 व्यक्तियों को फ्लाई ओवर के नीचे सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पाए जाने पर हिरासत में लिया गया तथा उक्त सभी व्यक्तियों को थाने लाकर उनका पुलिस एक्ट में चालान काटा गया। पुलिस ने सभी लोगो को भविष्य के लिए सख्त हिदायत देते हुए छोड़ा।