News :
नशा तस्करी की अलग अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा पोक्सो में फरार 25 हज़ार ईनामी हरिद्वार से गिरफ्तार सोलर प्लांट से ₹3.50 लाख का इन्वर्टर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 15 लाख रुपए अनुमानित कीमत की ज्वेलरी व अन्य सामान के साथ 01 शातिर चोर गिरफ्तार मसूरी होमस्टे में महिला की संदिग्ध मौत: पति दिल्ली से गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत* चमोली में दर्दनाक हादसा: निरीक्षण के दौरान दीवार गिरने से पीएचसी प्रभारी चिकित्सक की मौत बंद घर मे चोरी करने वाले तीन चोरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार नाबालिक का अपहरण व दुष्कर्म मामले के 2 आरोपी गिरफ्तार *सिद्धबली पुल के नीचे फंसे दो पशुओं का फायर सर्विस ने किया सफल रेस्क्यू* एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम,प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पोक्सो में फरार 25 हज़ार ईनामी हरिद्वार से गिरफ्तार

  • Share
पोक्सो में फरार 25 हज़ार ईनामी हरिद्वार से गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/12/2026


डोईवाला-: मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ लेजाकर दुष्कर्म करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हज़ार के ईनामी अभियुक्त को पुलिस में हरिद्वार से गिरफ्तार किया है।



बीती 15 दिसंबर को कोतवाली डोईवाला निवासी एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी थी कि उनके पडोस में किराये पर रहने वाले कैलाश चंद्र(32) पुत्र जसराज, निवासी बुराखन बैयवार, थाना लाडगढ, जिया बैयवार, राजस्थान, हाल पता ओम पैकेजिंग फैक्ट्री, बहादराबाद, हरिद्वार, नाम के व्यक्ति द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नही है, को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अभियुक्त कैलाश के विरुद्ध धारा 137(2), 65(1) बीएनएस और धारा 5 पोक्सो एक्ट (बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम) में मुकदमा दर्ज किया गया।



नाबालिक के खिलाफ अपराध से जुड़ा हुआ मामला होने के चलते कप्तान द्वारा डोईवाला पुलिस को अभियुक्त को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। अभियुक्त लगातार पुलिस की गिरफ्त से बाहर होने के चलते पुलिस ने अभियुक्त पर 25 हज़ार का ईनाम घोषित किया।


पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी/पतारसी तथा तकनीकी विशलेषण की सहायता से अभियुक्त के अलीपुर इब्राहिमपुर हरिद्वार में होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर कोतवाली डोईवाला व एसओजी देहात की संयुक्त टीम द्वारा आज रविवार को वांछित अभियुक्त कैलाश को ओम पैकिजिंग फैक्ट्री के पास, अलीपुर हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। 



Comments
comment
date
latest news
देहरादून कप्तान ने ऋषिकेश क्षेत्र का भ्रमण कर कावंड मेले में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देहरादून कप्तान ने ऋषिकेश क्षेत्र का भ्रमण कर कावंड मेले में व्यवस्थाओं का लिया जायजा