News :
प्रदेश में कानून व अपराध व्यवस्था को लेकर ए डी जी लॉ एंड ऑर्डर द्वारा की गई राज्य स्तरीय बैठक पुलिस कप्तान उत्तरकाशी ने की सेवानिवृत्त पुलिस पेंशनर्स से मुलाकात देहरादून में शिक्षा का डिजिटल बदलाव:168 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगाने की शुरुआत फैसले से पहले ही मीडिया ट्रायल प्राधिकरण के निर्णय पर उठे सवाल, एक IPS पर ही क्यों कार्रवाई वाहन चोरी की 03 अलग- अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा एएसआई ने खाकी की ईमानदारी का परिचय देकर लौटाया युवक का पर्स मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास का दौरा, जून से पहले निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश नौकरी का झांसा देकर चलाया जा रहा था देह व्यापार, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 पीड़िताएं रेस्क्यू देहरादून में एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन की सख्त मुकदमा दर्ज करने में शिथिलता व जांच में अनावश्यक देरी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्यवाही: कप्तान

पुलिस कप्तान उत्तरकाशी ने की सेवानिवृत्त पुलिस पेंशनर्स से मुलाकात

  • Share
पुलिस कप्तान उत्तरकाशी ने की सेवानिवृत्त पुलिस पेंशनर्स से मुलाकात

shikhrokiawaaz.com

03/17/2026


उत्तरकाशी-: आज मंगलवार को पुलिस कप्तान उत्तरकाशी
कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों की बैठक आयोजित की। बैठक में सर्वप्रथम पुलिस कप्तान कमलेश उपाध्याय द्वारा सभी पेंशनभोगियों का कुशलक्षेम जाना गया तथा उनके स्वास्थ्य एवं पारिवारिक स्थिति के संबंध में जानकारी ली गई। मीटिंग के दौरान सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों द्वारा पेंशन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में कप्तान द्वारा पेंशनभोगियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना व सम्बंधित अधिकारियो को उसके निस्तारण के आदेश दिए।

इस अवसर पर उपस्थित कुछ सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के पेंशन कार्ड अभी तक तैयार नहीं हो पाए हैं। जिस पर पुलिस कप्तान द्वारा संबंधित शाखा को निर्देशित किया गया कि ऐसे सभी पेंशनभोगियों के पेंशन कार्ड शीघ्रता से तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराए जाएं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

पुलिस कप्तान द्वारा बताया गया कि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का विभाग के प्रति अमूल्य योगदान रहा है तथा विभाग उनके हर सम्भव सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों द्वारा पुलिस कप्तान द्वारा उनकी समस्या सुनने पर उनका आभार व्यक्त किया गया।



Comments
comment
date
latest news
10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्ता

10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्ता