News :
पिथौरागढ़ साइबर सेल आधुनिक तकनीकी संसाधनों से हुआ 'हाई-टेक' पौड़ी पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 89.81 किलो गांजा कांड में मुख्य सरगना सहित 3 गिरफ्तार 122.25 ग्राम स्मैक तस्करी करता एक तस्कर गिरफ्तार दून मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन सफलतापूर्वक स्थापित की गई डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ता प्रदेश: हर पंचायत तक ब्रॉडबैंड पहुंचाने के निर्देश प्रदेश में कानून व अपराध व्यवस्था को लेकर ए डी जी लॉ एंड ऑर्डर द्वारा की गई राज्य स्तरीय बैठक पुलिस कप्तान उत्तरकाशी ने की सेवानिवृत्त पुलिस पेंशनर्स से मुलाकात देहरादून में शिक्षा का डिजिटल बदलाव:168 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट टीवी लगाने की शुरुआत फैसले से पहले ही मीडिया ट्रायल प्राधिकरण के निर्णय पर उठे सवाल, एक IPS पर ही क्यों कार्रवाई वाहन चोरी की 03 अलग- अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा

पिथौरागढ़ साइबर सेल आधुनिक तकनीकी संसाधनों से हुआ 'हाई-टेक'

  • Share
पिथौरागढ़ साइबर सेल आधुनिक तकनीकी संसाधनों से हुआ 'हाई-टेक'

shikhrokiawaaz.com

03/18/2026


पिथौरागढ़-: साइबर ठगी के बढ़ते मामलों और आम जनता के साथ ठगी हो जाने व शिकायत दर्ज होने के बाद सहायता की उम्मीद लगाए ​पिथौरागढ़ वासियों की हर संभव सहायता करने को पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अपने साइबर सेल का कायाकल्प किया गया है, जिसका आज पुलिस कप्तान पिथौरागढ़ अक्षय कोंडे द्वारा उद्धघाटन किया गया।


प्रदेश में बढ़ते साइबर ठगी के मामलों में फुल एफिशिएंसी से निबटने व साइबर ठगी के तुरंत बाद पीड़ितों को 'गोल्डन ऑवर' में त्वरित सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ पुलिस की साइबर सेल का कायाकल्प किया गया है। अब यह सेल अत्याधुनिक संसाधनों से लैस होकर नए कलेवर में अपराधियों की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है। जिसका आज 
पुलिस कप्तान पिथौरागढ़ अक्षय कोंडे द्वारा उद्धघाटन करते हुए साइबर टीम को नई ऊर्जा के साथ साइबर हमलों के खिलाफ कार्यवाही करने को प्रेरित किया।

 साइबर सेल कार्यालय को पूर्णतः नवीनीकृत कर एक प्रोफेशनल 'वर्क एनवायरमेंट' दिया गया है व कार्यालय को अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर दिया गया है। साइबर अपराधियों से निबटने व जांच प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए नवीनतम सॉफ्टवेयर और आधुनिक तकनीकी उपकरणों को सेल में शामिल किया गया है।

निरीक्षक नीरज भाकुनी-प्रभारी साइबर सेल के नेतृत्व में टीम को प्रशिक्षित किया गया है ताकि जटिल साइबर मामलों को कम समय में सुलझाया जा सके। पुलिस कप्तान अक्षय ने कहा कि "हमारा लक्ष्य केवल अपराध सुलझाना नहीं, बल्कि तकनीक का उपयोग कर अपराध को घटित होने से रोकना और जनता के पैसे को सुरक्षित करना है। यह आधुनिक सेल इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।"*

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद वासियों से अपील की गई है कि डिजिटल युग में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। यदि आप किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी के शिकार होते हैं, तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल कर शिकायत दर्ज करवाए। साथ ही ऑनलाइन रिपोर्ट www.cybercrime.gov.in पर दर्ज करें।



Comments
comment
date
latest news
राजधानी में खुला राज्य का पहला आधुनिक 30 बैडेड रिहैबिलिटेशन सेंटर

राजधानी में खुला राज्य का पहला आधुनिक 30 बैडेड रिहैबिलिटेशन सेंटर